फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood Film Karate Kid Legends Hindi Trailer Movie Dubbing By Ajay Devgn And Son Yug Devgan

Karate Kid Trailer: अजय देवगन और बेटे युग ने की हिंदी डबिंग, ‘कराटे किड’ के ट्रेलर में नजर आया ‘सिंघम’ कनेक्शन

Wed, 14 May 2025 07:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 14 May 2025 07:32 PM IST
सार

पिछले दिनों यह खबर सामने आई कि फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ की हिंदी डबिंग अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन करेंगे। युग इस फिल्म के जरिए पहली बार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में इस हॉलीवुड फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी जारी किया गया है। इसमें अजय देवगन और उनके बेटे युग की आवाज सुनने को मिली।

विज्ञापन
Hollywood Film Karate Kid Legends Hindi Trailer Movie Dubbing By Ajay Devgn And Son Yug Devgan
अजय देगवन और बेटे युग ने की फिल्म 'कराटे किड लीजेंड' की हिंदी डबिंग - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ के हिंदी ट्रेलर के शुरू होने से पहले अजय देवगन और युग देवगन सामने आते हैं और फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा करते हैं। इसके बाद ट्रेलर शुरू होता और अजय देवगन और युग की आवाज इस हॉलीवुड फिल्म के किरदारों के साथ दर्शकों को सुनाई देती है। 

विज्ञापन


इन किरदारों को दी है आवाज 
अजय देवगन ने फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ में जैकी चेन के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है। वहीं युग देवगन ने ली फोंग नाम के किरदार को अपनी आवाज दी है। इस फिल्म की कहानी एक बच्चे के कराटे चैंपियन बनने की भी है। फिल्म में कराटे चैंपियन बनने के पीछे एक इमोशनल एंगल भी शामिल किया गया है। ‘कराटे किड’ नाम से पहले भी एक हॉलीवुड फिल्म आ चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Collection: 100 करोड़ी बनी ‘रेड 2’, जानिए ‘केसरी 2’ सहित अन्य फिल्मों का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन




डायलॉग भी हैं दमदार 
फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड’ के हिंदी ट्रेलर में अजय देवगन और युग देवगन के डायलॉग भी काफी दमदार हैं। इस हॉलीवुड फिल्म में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम’ का कनेक्शन भी है। फिल्म की हिंदी डबिंग में एक डायलॉग युग देवगन की आवाज में सुनाई देता है, ‘क्या एक दिन में ही सिंघम बनाओगे।’ इसके अलावा अजय देवगन की आवाज में एक डायलॉग है, ‘लड़ाई की असली वजह को मत भूलना।’ ये डायलॉग हिंदी डबिंग को जरा हटकर बना रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Karate Kid Legends: युग देवगन की लॉन्चिंग की तैयारी पूरी, ट्रेलर लॉन्च पर कल पहली बार मीडिया से होंगे रूबरू 

कब होगी फिल्म रिलीज 
फिल्म  ‘कराटे किड लीजेंड’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 मई 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन के बेटे युग देवगन ही पहले स्टार किड नहीं है, जिसने किसी हॉलीवुड फिल्म की हिंदी डबिंग की है। इससे पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन और अबराम खान ने भी हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लायन किंग’ की हिंदी डबिंग की थी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed