Devin Harjes: कैंसर से जंग हारे हॉलीवुड अभिनेता डेविन हरजेस, 41 की उम्र में हुआ निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
Devin Harjes Death News: हॉलीवुड एक्टर डेविन हरजेस कैंसर से जंग हार गए हैं। उनका निधन 41 साल की उम्र में हो गया। 'मैनिफेस्ट' और 'डेयरडेविल' जैसी पॉपुलर सीरीज में एक्टर नजर आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'बोर्डवॉक एम्पायर', 'गॉथम', 'मैनिफेस्ट' और 'डेयरडेविल' जैसी मशहूर सीरीज में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अमेरिकी एक्टर डेविन हरजेस का 41 साल की उम्र में निधन हो गया। कैंसर की बीमारी से जूझते हुए उन्होंने 27 मई को न्यूयॉर्क सिटी के माउंट सिनाई वेस्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश हुए शोक संदेश में की गई है।
छोटे पर्दे पर बड़ा नाम
टेक्सास के लब्बॉक में जन्मे डेविन हरजेस का फिल्मी सफर काफी इंस्पायरिंग रहा। शुरूआत में वो जानवरों के लिए ही अपनी पूरी जिंदगी समर्पित करना चाहते थे लेकिन उन्होंने अपने इस प्यार को पीछे छोड़ अभिनय की राह पकड़ ली। डलास-फोर्ट वर्थ थिएटर से शुरुआत करते हुए वो न्यूयॉर्क पहुंचे, जहां स्टूडेंट फिल्म्स और ऑफ-ब्रॉडवे नाटकों में अभिनय करते हुए उन्होंने खुद को तराशा।
ये खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: नई फिल्म की तैयारी में लगे सोनू सूद, मिस वर्ल्ड में अवॉर्ड जीतने के बाद मंदिर पहुंचे अभिनेता
अभिनय की दुनिया में छोड़ी छाप
डेविन हरजेस ने 'बोर्डवॉक एम्पायर' में मशहूर बॉक्सिंग लीजेंड जैक डेम्पसी की भूमिका निभाकर खूब सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की साइंस फिक्शन ड्रामा 'मैनिफेस्ट' में उन्होंने पीट बेलर नामक किरदार निभाया था, जो एक ड्रग गैंग का हिस्सा था। 'डेयरडेविल' में वो राइकर्स जेल के एक नर्स के रोल में नजर आए, जबकि 'गॉथम' में एक बैंक गार्ड क्लाइड का किरदार निभाया।
डेविन को मिले कई अवॉर्ड्स
उनके दूसरे चर्चित टीवी शोज में 'ब्लू ब्लड्स', 'ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक', 'एलीमेंटरी' और 'एफबीआई' शामिल हैं। छोटे पर्दे के अलावा इंडी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ बनाई। 'द फॉरेस्ट इज रेड' फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें इटली के टोलेन्टिनो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला।
ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: डिनर डेट पर युजवेंद्र चहल के साथ नजर आईं महवश, फैंस बोले- प्राइवेट मोमेंट खराब मत करो
मार्शल आर्ट्स के भी थे दीवाने
डेविन न सिर्फ अच्छे अभिनेता थे, बल्कि मार्शल आर्ट्स में भी उनकी गहरी रुचि थी। वो नियमित रूप से जिम जाते थे। वो अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखते थे।
परिवार और फैंस में शोक की लहर
डेविन हरजेस अपने पीछे माता-पिता रैंडी और रोजेन हरजेस और बहन ट्रिच हरजेस को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उनके यादगार किरदारों और विनम्र स्वभाव को याद कर रहे हैं। डेविन भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका काम और उनके निभाए गए किरदार हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे।