फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rj mahvash spotted at dinner date with yuzvendra chahal fans reacts before ipl 2025 rcb vs pbks final

RJ Mahvash: डिनर डेट पर युजवेंद्र चहल के साथ नजर आईं महवश, फैंस बोले- प्राइवेट मोमेंट खराब मत करो

Mon, 02 Jun 2025 01:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal Dinner Date: आरजे से एक्ट्रेस बनीं महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की डेटिंग की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। अब आईपीएल के फाइनल से पहले दोनों की डिनर डेट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
rj mahvash spotted at dinner date with yuzvendra chahal fans reacts before ipl 2025 rcb vs pbks final
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम- @pinkvilla

विस्तार

आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबला होना है। इसी बीच रेडियो जॉकी से अभिनेत्री बनीं आरजे महवश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है उनके और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच के डेटिंग रूमर्स। अब ये तो आप जानते ही हैं कि पिछले काफी समय से दोनों के एक दूसरे को डेट करने की अटकलें लगाई जा रही हैं, अब महवश और चहल एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए हैं। 

विज्ञापन

डिनर डेट पर महवश के साथ नजर आए युजवेंद्र चहल
आईपीएल के फिनाले से पहले महवश और चहल का एक दूसरे के साथ डिनर करने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पिंकविला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो में इन्फलुएंसर बिपाशा नजर आ रही हैं जिनके ठीक पीछे चहल संग महवश डिनर एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने दिए रिएक्शन्स
चहल और महवश के इस वीडियो पर फैंस की तरफ से जमकर प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने दोनों को साथ में देखकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जलवा है भाई का। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इसमें क्या हो गया। खाना ही तो खा रहे हैं।’

कई यूजर्स ने इन्फलुएंसर पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों के प्राइवेट मोमेंट को इस तरह से पब्लिक करना बिल्कुल भी सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा- वो युजवेंद्र चहल और महवश हैं इसलिए अपना रील वायरल करने के लिए ऐसा मत करो।’

 

rj mahvash spotted at dinner date with yuzvendra chahal fans reacts before ipl 2025 rcb vs pbks final
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम- @rj.mahvash

महवश की सटीक भविष्यवाणी 
बता दें आरजे महवश ने कुछ दिन पहले पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच के दौरान की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। उन्होंने ना सिर्फ युजवेंद्र चहल की टीम का झंडा लहराया, बल्कि ये भी कहा कि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पीबीकेएस के बीच होगा। हालांकि, उन्होंने उस पोस्ट का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया था।

अब जब फाइनल सच में इन दोनों ही टीमों के बीच खेला जाएगा, आरजे महवश की सटीक भविष्यवाणी के लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed