फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sonu Sood reached At Venkateswara Temple says will start work on new film Nandi

Sonu Sood: नई फिल्म की तैयारी में लगे सोनू सूद, मिस वर्ल्ड में अवॉर्ड जीतने के बाद मंदिर पहुंचे अभिनेता

Mon, 02 Jun 2025 02:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 02 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

Sonu Sood At Venkateswara Temple: अभिनेता सोनू सूद हाल ही में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताया है। इससे पहले सोनू सूद को मिस वर्ल्ड के इवेंट में सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Sonu Sood reached At Venkateswara Temple says will start work on new film Nandi
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार सुबह तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एएनआई से बात करते हुए 'फतेह' अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

अगली फिल्म में नजर आएंगे सोनू सूद
सोनू सूद ने मीडिया से कहा 'आज से 25 साल पहले मैं यहां आया था। आज, मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं। मैं दुनिया में सभी के लिए खुशी, शांति और तरक्की की प्रार्थना करता हूं। हम एक नई फिल्म 'नंदी' शुरू कर रहे हैं। इसमें मैं अभिनय और निर्देशन दोनों कर रहा हूं। यह जल्द ही शुरू होगी।' 

यह खबर भी पढ़ें: Miss World 2025: सोनू सूद के काम की दुनिया हुई कायल, मिस वर्ल्ड 2025 में मिला बड़ा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

Sonu Sood reached At Venkateswara Temple says will start work on new film Nandi
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

किस लिए दिया गया सोनू सूद को अवार्ड?
सोनू सूद को हाल ही में तेलंगाना में 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल के ग्रैंड फिनाले में मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोनू सूद को यह पुरस्कार कोविड-19 के दौरान उनके बेहतरीन काम के लिए दिया गया। कोरोना काल के दौरान सोनू सूद लोगों के हीरो बनकर उभरे। मुश्किल वक्त में सोनू सूद ने कम से कम चार लाख लोगों की मदद की। इन लोगों में प्रवासी, छात्र और वंचित परिवार शामिल थे। सोनू सूद ने इन लोगों की मदद करने के लिए दिन रात मेहनत की। यह लोग अचानक अपनी आय खोने से मुश्किल में फंस गए थे। सोनू सूद की लोगों के प्रति उदारता को पूरी दुनिया में पहचाना गया।

विज्ञापन

मिस वर्ल्ड प्रोग्राम में जज के तौर पर किया काम
यह सम्मान मानवता के प्रति उनकी असाधारण सेवा और उनके फाउंडेशन के जरिए सामाजिक उत्थान के लिए किए गए काम के लिए दिया गया। अभिनेता को हैदराबाद के हाईटेक्स एरिना में मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में सम्मानित किया गया।
इस वैश्विक सम्मान को प्राप्त करने के अलावा, सोनू सूद ने मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले के आधिकारिक जजों में से एक के रूप में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed