फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hindus are villain in Empuraan film RSS asks questions to film makers

L2: Empuraan: गुजरात दंगों पर बनी है फिल्म 'एम्पुरान'; कट के बावजूद संघ ने निर्माताओं से पूछे कई सवाल

Wed, 02 Apr 2025 04:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 02 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

RSS Question on L2: Empuraan: आरएसएस के मुख्यपत्र 'ऑर्गेनाइजर' ने दावा किया है कि 'एल2: एम्पुरान' में 24 कट लगाए जाने के बावजूद फिल्म में ऐसे कई दृष्य हैं जो हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं। लेख में फिल्म निर्माताओं से कई सवाल किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Hindus are villain in Empuraan film RSS asks questions to film makers
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi

विस्तार

साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिलीज होने के बाद फिल्म पर विवाद हुआ। इसके बाद इस फिल्म में 24 कट लगाए गए थे। इसके बावजूद आरएसएस के मुखपत्र 'ऑर्गेनाइजर' ने फिल्म पर कई सवाल उठाए हैं। मुखपत्र का इल्जाम है कि डॉयलॉग बदलने के बाद फिल्म में अभी ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो हिंदू विरोधी भावनाओं को दिखाती हैं। 
विज्ञापन

24 कट के बावजूद संघ ने उठाए सवाल
हाल ही में 'ऑर्गेनाइजर' में छपे एक लेख में फिल्म निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन और पटकथा लेखक मुरली गोपी पर सवाल उठाए गए हैं। फिल्म पर रिलीज के बाद से ही विवाद हो रहा है। विवाद के बाद फिल्म में 24 कट लगाए गए थे। फिल्म का एडिटेड वर्जन आज यानी बुधवार को दिखाया जाना था। इससे पहले आरएसएस ने सवाल किए हैं।
Hum Tum: फिल्म का फाइनल कट देख क्यों रो पड़े निर्देशक कुणाल कोहली? बताई फिल्म से जुड़ी दास्तां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hindus are villain in Empuraan film RSS asks questions to film makers
एल 2 एम्पुरान - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
इन दृश्यों पर है विवाद
आर्गेनाइजर के नए लेख में दावा किया गया है कि फिल्म में कई बदलावों के बावजूद अभी इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। लेख में कहा गया है कि कथानक मसूद सईद (पृथ्वीराज) पर केंद्रित है, जो गुजरात दंगों में अपने परिवार को खोने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में सामिल हो जाता है। लेख में दावा है कि फिल्म में मसूद को शरण देने वाले आतंकियों को सहानुभूतिपूर्ण दिखाया गया है। फिल्म के एक दृष्य में भारत के खिलाफ हथियार उठाने के लिए प्रेरित किया गया है।
Abir Gulaal Movie: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की 'अबीर गुलाल' का विरोध शुरू, मनसे ने रिलीज पर जताया एतराज
 
विज्ञापन

संघ ने पूछा सख्त सवाल
आर्गेनाइजर के लेख में यह दावा किया गया है कि फिल्म के जरिए हिंदुओं को दोषी ठहराया गया है। लेख में फिल्म के निर्माताओं से सख्त सवाल पूछे गए हैं। लेख में कहा गया है "क्या मूल स्क्रिप्ट में कुछ विवादास्पद तत्व थे जिन्हें बाद में हटा दिया गया था? 
1. "राष्ट्रगान से संबंधित कौन से दृश्य सेंसर बोर्ड ने काटे थे?"
2. "क्या फिल्म के निर्माण में भारत और विदेश दोनों जगह राष्ट्र-विरोधी ताकतें शामिल थीं?"
3. "मूल निर्माताओं में से एक ने प्रोजेक्ट से हाथ क्यों खींच लिए?"
4. "पृथ्वीराज के वित्तीय लेन-देन और खाड़ी देशों से क्या संबंध हैं?"
5. "क्या बाहरी प्रभावों ने मुरली गोपी की स्क्रिप्ट को राष्ट्र-विरोधी दिशा में आकार दिया?"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed