Abir Gulaal Movie: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की 'अबीर गुलाल' का विरोध शुरू, मनसे ने रिलीज पर जताया एतराज
Pakistani Actor Fawad Khan Movie Abir Gulaal: फिल्म 'अबीर गुलाल' का टीजर आ चुका है। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और वाणी कपूर हैं। फिल्म की भारत में रिलीज को लेकर अभी से विरोध शुरू हो गया है।
विस्तार
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान लंबे अरसे बाद भारतीय फिल्म में कमबैक कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'अबीर गुलाल'। इस फिल्म में वे वाणी कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसका टीजर कल मंगलवार 01 अप्रैल को जारी हुआ। फिल्म की रिलीज से पहले ही भारत में इसके खिलाफ विरोध के सुर शुरू हो गए हैं। वजह है फिल्म में पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मौजूदगी। राज ठाकरे की पार्टी मनसे भारत में इसकी रिलीज का विरोध कर रही है।
रिलीज का विरोध करेगी राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे
राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) इस फिल्म की रिलीज पर एतराज जता रही है। वजह है इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान का होना। उनका कहना है कि वे इस फिल्म की रिलीज का विरोध करेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज का विरोध करेगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar: मुंबई के थियेटरों से इसलिए हटाई गई 'सिकंदर', लगा दी गई ये फिल्में
महाराष्ट्र में फिल्म को नहीं होने देंगे रिलीज
मनसे की सिनेमा शाखा के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बाकायदा एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि कई बार यह कहने के बावजूद कि पार्टी पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों को भारत में रिलीज नहीं होने देगी, कुछ 'सड़े आम' सामने आ ही जाते हैं। खोपकर ने कहा, ' मनसैनिकों (मनसे कार्यकर्ताओं) को उन्हें कूड़ेदान में डालने का काम करना होगा और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। हम महाराष्ट्र में 'अबीर गुलाल' को रिलीज नहीं होने देंगे। जो लोग पाकिस्तानी कलाकारों को खुश करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन उन्हें हमसे निपटना होगा'।
पाकिस्तानी कलाकारांचे चित्रपट भारतात प्रदर्शित होऊ देणार नाही, हे इतक्या वेळा सांगूनही काही नासके आंबे उपटतातच. मग त्यांना कचऱ्यात टाकायचं काम मनसैनिकांनाच करावं लागणार आणि आम्ही ते करणार, करत राहणार… ‘अबीर गुलाल’ हा चित्रपट भारतात प्रदर्शित होऊ देणार नाही म्हणजे नाही. ज्यांना…
— Ameya Khopkar (@MNSAmeyaKhopkar) April 2, 2025
कब रिलीज होगी 'अबीर गुलाल'?
बता दें कि फिल्म 'अबीर गुलाल' 09 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन आरती एस. बगड़ी ने किया है। फवाद खान की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में कपूर एंड संस से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद इसी साल उन्हें धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में भी देखा गया था। करीब आठ साल बाद फवाद भारतीय फिल्म में वापसी कर रहे हैं।