Hina Khan: 'अभी इतने ही बाल आए हैं, कैसी लग रही हूं मैं?' कैंसर से जंग के बीच बोलीं हिना, यूजर्स बोले- 'शेरनी'
Hina Khan Look In Short Hair: अभिनेत्री हिना खान हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस दौरान वे बिना विग पहने छोटे-छोटे बालों में बेहद खूबसूरत लगीं।
विस्तार
हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। कीमोथैरेपी, सर्जरी और उपचार की प्रक्रिया में अभिनेत्री ने अपना सिर मुंडवा लिया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। वे इवेंट और शूटिंग के दौरान विग का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, हिना के बाल अब आने लगे हैं। हाल ही में एक इवेंट में वे कैंसर उपचार के दौरान पहली बार बिना विग पहने नजर आईं।
यह खबर भी पढ़ें:
Sushant Singh Rajput Case: ‘रिया चक्रवर्ती से माफी मांगनी चाहिए’, जानिए सुशांत केस में ऐसा क्यों कह रहे यूजर्स
हिना को देख पैपराजी बोले- 'नेचुरल ब्यूटी'
हिना खान ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। इस दौरान ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। फिर पूछा, 'कैसी लग रही हूं मैं? अभी मेरे इतने-इतने ही बाल आए हैं'। इस पर पैपराजी ने एक्ट्रेस का हौसला बढ़ाया और कहा, 'बहुत सुंदर लग रही हैं आप, नेचुरल ब्यूटी'। हिना खान का यह वीडियो वीरेंद्र चावला (@varindertchawla) के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
फैंस ने किया हिम्मत को सलाम
यूजर्स और फैंस भी हिना खान के लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत हिम्मत वाली हो, तभी तो आपको शेर खान कहते हैं हम'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुश्किलों में भी इस तरह मुस्कुराने का हुनर आपके पास है। यह सीखने वाली बात है'। एक यूजर ने लिखा, 'यहां तक इस अंदाज में आने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए'।
यह खबर भी पढ़ें:
Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने लिखे थे ‘दंगल’ के पांच अंत, बताया क्यों फिल्म की कहानी लिखना था चुनौतीपूर्ण
छोटे परदे से शुरू हुआ करियर
हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की। वे शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का रोल करती दिखाई दीं और पहले ही शो से घर-घर में मशहूर हो गईं। हिना खान कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। उनकी सेहत की बात करें तो बीते दिनों एक इवेंट में उन्होंने कहा था कि उनकी कीमोथैरेपी और सर्जरी पूरी हो चुकी हैं। अब वे इम्यूनोथेरेपी ले रही हैं।