फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nitesh Tiwari Reveals They Wrote Five Different Endings Of Amir Khan Dangal, Said Film Writing Was Challenging

Nitesh Tiwari: नितेश तिवारी ने लिखे थे ‘दंगल’ के पांच अंत, बताया क्यों फिल्म की कहानी लिखना था चुनौतीपूर्ण

Sun, 23 Mar 2025 12:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:45 PM IST
सार

Dangal: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ काफी सराही गई थी, लेकिन अब फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की है। उन्होंने फिल्म के क्लाइमेक्स और कहानी को लेकर कुछ नई बातें भी बताई हैं।

विज्ञापन
Nitesh Tiwari Reveals They Wrote Five Different Endings Of Amir Khan Dangal, Said Film Writing Was Challenging
नितेश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @niteshtiwari22

विस्तार

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ तो आपको याद ही होगी। गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने ये खुलासा किया है कि उन्हें फिल्म लिखते समय काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इसीलिए उन्होंने फिल्म के 5 अंत वैकल्पिक रूप में लिखे थे। 

विज्ञापन

निर्देशक ने बताया क्या थी चुनौती
फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा के साथ हालिया बातचीत में निर्देशक नितेश तिवारी ने फिल्म दंगल से जुड़े कई किस्से बताए। निर्देशक ने बताया कि उन्हें और उनकी टीम को फिल्म की कहानी लिखने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि लोगों को पता था कि गीता फोगाट गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। इसलिए वो फिल्म की कहानी को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। नितेश ने कहा, “यह हमारे लिए एक लेखक के तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक था, क्योंकि दर्शकों को पता था कि गीता स्वर्ण जीतने जा रही है। हमारे सामने चुनौती ये थी कि अब हम इसे दर्शकों के लिए अलग कैसे बनाएं। "

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Cricket In Movies: इन फिल्मों में दिखा क्रिकेट का जादू, जज्बे और संघर्ष को दिखाती हैं कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया क्यों रखा महावीर फोगाट को फाइनल से बाहर
नितेश तिवारी ने आगे बताया, “हमने महावीर फोगाट को फाइनल से बाहर रखने का फैसला किया। यह कैसे होगा, इसके लिए हम लोगों ने पांच अलग-अलग तरीकों से कहानी लिखी। फिर अंततः हम जो फिल्म में हैं उस पर सहमत हो गए क्योंकि यह राष्ट्रगान के समय पर था और सही था। इस एंगल ने दर्शकों को ये सोचने की बजाय कि गीता मेडल जीतेगी या नहीं, ये सोचने पर मजबूर किया कि गीता अपने पिता की गैरमौजूदगी में मेडल कैसे जीतेगी। यही प्रमुख वजह थी जिस कारण हमने महावीर फोगाट को फाइनल से बाहर किया।"


यह खबर भी पढ़ें: दीपिका ने छोटी बहन का उड़ाया मजाक, फिर बोलीं- 'आई लव यू'

नितेश तिवारी बना रहे हैं ‘रामायण’
वर्कफ्रंट की बात करें तो नितेश तिवारी इन दिनों अपनी मच अवेटेड आगामी फिल्म ‘रामायण’ में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी सीता मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आ पा रही है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के 2026 में आने की उम्मीद है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed