फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Here Trailer Release Tom Hanks Robin Wright Robert Zemeckis Hitting theaters on 15 November Forrest Gump team

Here Trailer: बिना कैमरा हिलाए जेमेकिस ने बना दी पूरी फिल्म, टॉम हैंक्स और राइट की ये तस्वीरें हैरान कर देंगी

Thu, 27 Jun 2024 12:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Jun 2024 12:14 AM IST
सार

सोनी पिक्चर्स ने आधिकारिक तौर पर निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हियर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर रिलीज के बाद प्रशंसकों की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है।

विज्ञापन
Here Trailer Release Tom Hanks Robin Wright Robert Zemeckis Hitting theaters on 15 November Forrest Gump team
हियर ट्रेलर रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक रॉबर्ट जेमेकिस की ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर में कई पीढ़ियों के साथ कई परिवारों की कहानी दिखाई गई है, जिसमें पूरी फिल्म एक ही जगह पर दिखाई गई है, जो वह घर बन जाता है, जहां हैंक्स और राइट के किरदार रहते हैं। ट्रेलर में किरदारों के बीच शुरुआती प्यार, उम्मीद, खुशियां, जिंदगी का हर एक पहलू बखूबी दिखाया गया है। साथ ही उनके भविष्य के उतार-चढ़ाव की झलकियां भी दिखाई गई हैं।
विज्ञापन


कब होगी रिलीज
टॉम हैंक्स, रॉबिन राइट के अभिनय से सजी फिल्म 'हियर' 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' के निर्देशक, लेखक और सितारों को फिर से एक बार फिल्म 'हियर' में कास्ट किया गया है। ट्रेलर में कई परिवारों और उनके रहने के खास स्थान के बारे में एक मौलिक फिल्म है। कहानी पीढ़ियों से गुजरती है, मानवीय अनुभव को उसके शुद्धतम रूप में कैद करती है।
विज्ञापन



2 घंटे में 'हियर' के ट्रेलर को अभीतक 66 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। हॉलीवुड फिल्मों और टॉम हैंक्स के प्रशंसक फिल्म के ट्रेलर को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। सोनी ड्रामा फिल्म में 'फॉरेस्ट गंप' टीम के प्रमुख सदस्य एक बार फिर साथ नजर आएंगे। ट्रेलर में हैंक्स राइट को अपने घर पर रुकने के लिए कहते हैं, "आप जानती हैं, अगर आप चाहें, तो आप रात का बाकी समय यहीं बिता सकती हैं।" वह जवाब देती है, "मैं अपना बाकी जीवन यहीं बिताना चाहूंगी।" जेमेकिस ने एरिक रोथ के साथ मिलकर लिखी गई स्क्रिप्ट से 'हियर' का निर्देशन किया है। टॉम हैंक्स की यह फिल्म रिचर्ड मैकगायर के उपन्यास 'हियर' पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed