{"_id":"68313ad98734031d41023399","slug":"hera-pheri-3-paresh-rawal-returns-his-signing-amount-of-11-lakh-to-film-makers-and-know-the-reason-behind-exit-2025-05-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' के बाबू भैया ने सूद समेत लौटाए सारे पैसे, फिल्म छोड़ने की वजह आपको कर देगी हैरान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' के बाबू भैया ने सूद समेत लौटाए सारे पैसे, फिल्म छोड़ने की वजह आपको कर देगी हैरान
Sat, 24 May 2025 08:51 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 24 May 2025 08:51 AM IST
सार
Hera Pheri 3: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हेरा फेरी 3' अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म का साथ छोड़ने के बाद अब परेश रावल ने एक बड़ा कदम उठाया, जिससे विवाद बढ़ गया है। जानिए क्या है वजह।
विज्ञापन
परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
'हेरा फेरी' फ्रेंचाइज के बाबू भैया यानी कि परेश रावल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर आगामी फिल्म 'हेरा फेरी 3' से किनारा कर लिया था। अब रिपोर्ट्स के तौर पर कहा जा रहा है कि परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट वापस कर दिया है। जानिए आखिर किस कारण से अभिनेता ने उठाया ये कदम।
विज्ञापन
परेश रावल ने सूत समेत लौटाए रुपये
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया कि अभिनेता परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' के लिए साइनिंग अमाउंट के तौर पर 11 लाख रुपये मिले थे, जिसे उन्होंने 15 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के साथ जोड़कर वापस कर दिया है। हालांकि, बताया गया कि एक्टर ने फिल्म छोड़ने के लिए थोड़े अधिक पैसे दिए हैं, जिससे निर्माताओं को कोई असुविधा ना हो।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: अक्षय कुमार के वकील ने परेश रावल को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, बोलीं- करोड़ों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
फिल्म के नियम व शर्ते हैं वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के कुछ सूत्रों ने जानकारी दी कि अभिनेता परेश रावल को 'हेरा फेरी 3' के लिए 15 करोड़ रुपये फीस के तौर पर दिए जाने थे, जिसमें उन्हें 11 लाख रुपये साइनिंग अमाउंट पर दिए जा चुके थे। इसके साथ ही बाकी के 14 करोड़ 89 लाख रुपये फिल्म रिलीज के एक महीने बाद मिलने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बताया कि गया कि अभिनेता को ये नियम और शर्ते पसंद नहीं आई, शायद इस वजह से उन्होंने यह निर्णय लिया। इस फिल्म को किसी भी हालत में 2026 के अंत से पहले इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Anushka Sharma: मैच खेलते वक्त विराट कोहली के साथ हुआ कुछ ऐसा, परेशान हो गईं अनुष्का शर्मा, खुला रह गया मुंह
अक्षय कुमार की कंपनी ने भी किया केस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि बॉलीवुड अभिनेता की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। बताया गया कि इस फिल्म को अचानक छोड़ने के फैसले से फिल्म मेकर्स को काफी नुकसान हुआ है।