Dev Anand Birth Anniversary: देव आनंद को याद करती नजर आईं ड्रीम गर्ल, बोलीं- आज भी कानों में गूंजती है आवाज
हेमा मालिनी ने आज देव आनंद की बर्थ एनिवर्सरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे दिग्गज अभिनेता को याद करते हुए उनके साथ काम करने का अनुभव साझा करती दिखी हैं।
विस्तार
अपने दौर के सुपरस्टार देव आनंद की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने उन्हें याद किया है। दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने देव आनंद को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया है।
Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी? बेबी गर्ल के जन्म के बाद साझा किया पहला फोटो
ड्रीम गर्ल ने सुनाया किस्सा
हेमा मालिनी अपने वक्त की खूबसूरत अदाकारा रहीं हैं। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है, जिनमें देव आनंद भी शामिल रहे। हेमा मालिनी ने आज गुरुवार को अभिनेता की बर्थ एनिवर्सरी पर इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'मेरे पास देव साहब की बहुत प्यारी यादें हैं। असल में वे मेरी दूसरी बड़ी रिलीज फिल्म के हीरो थे। उस दौरान में इंडस्ट्री में नई थी, चीजें सीख रही थी। लेकिन, उनका व्यवहार एक दोस्त सरीखा रहा'।
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)
बोलीं- 'आज भी कानों में गूंजती है आवाज'
हेमा मालिनी ने आगे लिखा है, 'देव साहब का अच्छा व्यवहार, उनका एटीट्यूड आखिर तक ऐसा ही रहा। जब वे मेरे आसपास होते थे तो मैं कभी उदास महसूस नहीं करती थी। अभिनेत्री ने आगे लिखा है, ' वे मुझे 'हेमा' कहा करते थे। उनका यह शब्द आज भी कानों में गूंजता है। वे असाधारण शख्सियत थे। उनकी कमी आज बहुत महसूस होती है। जन्मदिन मुबारक हो देव साहब'!
Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस का नजरिया बना निमृत और अब्दु रोजिक की दोस्ती की दरार? अभिनेत्री ने किया खुलासा
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
हेमा मालिनी के इस पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आ रही है। प्रशंसकों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। जैकी श्रॉफ ने भी कमेंट कर देव आनंद को याद किया है। देव आनंद की आज 101वीं जयंती है। बीते वर्ष अभिनेता की 100वीं जयंती पर उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने 'देव Anand@100- फॉरएवर यंग' नामक एक विशेष फिल्म समारोह आयोजित किया था।
South Movies: दक्षिण की इन फिल्मों ने विदेश में खूब काटा गदर, छप्परफाड़ कमाई से किया सबको हैरान