फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranveer Singh Shared first picture on instagram after Baby girl birth Actor starts preparation for new film

Ranveer Singh: क्या रणवीर सिंह ने शुरू कर दी डॉन 3 की तैयारी? बेबी गर्ल के जन्म के बाद साझा किया पहला फोटो

Thu, 26 Sep 2024 01:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 26 Sep 2024 01:52 PM IST
सार

रणवीर सिंह ने कई दिनों के अंतराल के बाद आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Shared first picture on instagram after Baby girl birth Actor starts preparation for new film
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveersingh

विस्तार

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नन्ही परी के साथ भरपूर समय बिता रहे हैं। इसी महीने 8 तारीख को एक्टर पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने बिटिया को जन्म दिया। डैडी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ रणवीर सिंह ने अब अपने काम पर भी वापसी कर दी है। बेबी गर्ल के जन्म की सूचना उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर दी। उसके बाद से उन्होंने कोई अपडेट इंस्टाग्राम पर साझा नहीं किया था। लेकिन, आज गुरुवार को उन्होंने एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

Arijit Singh: अरिजीत के कॉन्सर्ट में सुरक्षा गार्ड ने पकड़ी महिला की गर्दन, सिंगर ने परफॉर्मेंस रोक मांगी माफी

विज्ञापन

सॉलिड बॉडी दिखाते आए नजर
रणवीर सिंह ने कई दिनों के अंतराल के बाद आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। 

तस्वीर देख लगाए जा रहे कयास
रणवीर सिंह तस्वीर में बनियार और नीले शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर ने यह फोटो जिम से साझा की है, क्योंकि वे ग्लब्स पहने दिख रहे हैं। उन्होंने बालों को बांधा हुआ है और बीयर्ड लुक में दिख रहे हैं। अभिनेता ने अपने डोले-शोले दिखा रहे हैं और कसरत करते हुए जमकर पसीना बहा रहे हैं। तस्वीर देखकर फैंस कयास लगा रहै हैं कि क्या रणवीर ने डॉन 3 की तैयारी शुरू कर दी है? हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
Harsha Sai: विवादों में घिरे यूट्यूबर हर्ष साई, महिला ने लगाया शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप, शिकायत दर्ज

विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
मालूम हो कि जुलाई में रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान किया गया था। वे निर्देशक आदित्य धर की एक एक्शन थ्रिलर में नजर आएंगे। इसमें वे अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। ऐसे में हो सकता है कि रणवीर इसी फिल्म की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हों। इसके अलावा रणवीर सिंह की झोली में 'सिंघम अगेन' भी है। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में वह सिम्बा की अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। दूसरी तरफ, 'डॉन 3' में भी उनकी जगह पक्की हो चुकी है।
OTT Release: अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को ओटीटी पर रिलीज होगी 'सरफिरा'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed