Vikas Sethi Death: बेटे को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूटकर रोई मां, सिहर उठे लोग, वीडियो वायरल
मशहूर अभिनेता विकास सेठी का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में हिंदू परंपरा के अनुसार हुआ। इस दौरान अभिनेता की मां उनका शव देखकर टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
विस्तार
मां को बिलखता देख सिहर उठा दिल
विकास का अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में हुआ और उनके परिवार के सदस्यों के साथ कई मशहूर हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं। इस दौरान दिल को झकझोर देने वाला दृश्य देखने को मिला जब अभिनेता की मां उनका शव देखकर टूट गईं। यह दृश्य देख सभी का दिल सिहर उठा।
Ayushmann Khurrana: 'लॉलीपॉप लागेलू' गाकर छा गए आयुष्मान खुराना, सुर्खियां बटोर रहा वीडियो
आखिरी पोस्ट थी मां के नाम
विकास सेठी की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट उनकी मां को समर्पित थी। तस्वीर में वह हरे रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने हुए अपनी मां सुरेखा सेठी के बगल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो टेबल पर आरती की थाली सजा रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, ‘हैप्पी मदर्स डे मॉम लव यू।’
अंतिम संस्कार में पहुंचे कई दिग्गज
विकास सेठी के अंतिम संस्कार में अभिनेता शरद केलकर, शब्बीर अहलूवालिया, हितेन तेजवानी, जसवीर कौर, दीपक तिजोरी और इंडस्ट्री के अन्य लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आज जारी किए गए विकास की पत्नी जाह्नवी सेठी के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘बहुत दुख के साथ, हम आपको हमारे प्रिय विकास सेठी के निधन के बारे में सूचित करते हैं, जो 8 सितंबर 2024 को हम सभी को छोड़कर चले गए। अंतिम संस्कार 9 सितंबर को हिंदू परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। इस कठिन समय में आपकी उपस्थिति, प्रार्थना और समर्थन की बहुत सराहना की जाएगी।’
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा को दी श्रद्धांजलि, बोले-'वही थे असली शेरशाह'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.