फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   goat fame vijay son Jason Sanjay to cast raayan star Sundeep Kishan as lead actor in debut directorial film

Vijay Son: पहली फिल्म में इस अभिनेता को निर्देशित करेंगे विजय के बेटे जेसन संजय! अब शूटिंग शुरू होने का इंतजार

Mon, 09 Sep 2024 05:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 09 Sep 2024 05:41 PM IST
सार

'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के लिए सुर्खियां बटोर रहे अभिनेता विजय के बेटे जेसन संजय अपने डेब्यू फिल्म का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं। अब फिल्म के मुख्य अभिनेता को भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन
goat fame vijay son Jason Sanjay to cast raayan star Sundeep Kishan as lead actor in debut directorial film
जेसन संजय और विजय - फोटो : इंस्टाग्राम @_jason__sanjay_

विस्तार

विजय के बेटे जेसन संजय बतौर निर्देशक तमिल सिनेमा में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसे लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जा रहा है। अब उनकी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में संदीप किशन मुख्य भूमिका में होंगे। स्टार किड द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म एक स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म होने की उम्मीद है, जो जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। हालांकि, निर्माताओं द्वारा अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

 

शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं संजय
टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई करने वाले जेसन संजय के पास लंदन से स्क्रीन राइटिंग में बीए (ऑनर्स) की डिग्री भी है। उन्होंने पहले ही अपने नाम से कुछ शॉर्ट फिल्में बनाई हैं जो यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं। उन्होंने पहले ही तमिल सिनेमा में अपने दादा एसए चंद्रशेखर की तरह ही निर्देशक के रूप में अपनी पहली फिल्म की घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रयान' में नजर आए थे संदीप
उनके निर्देशन की आधिकारिक सूचना निर्माताओं ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अपनी उत्सुकता और उम्मीद व्यक्त की थी। अभिनेता संदीप किशन ने हाल ही में धनुष द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म 'रायन' में अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित किया। अभिनेता ने पूर्व के छोटे भाई की भूमिका निभाई और एक्शन से भरपूर फिल्म में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

आधिकारिक घोषणा का इंतजार
वहीं, अब खबर है कि वे विजय के बेटे संजय द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं, विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार हाल ही में फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ द गोट में मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एमएस गांधी नामक एक फील्ड एजेंट और जासूस की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपने अतीत के एक दुश्मन से निपटना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed