{"_id":"663b3dadf9de1830d003174d","slug":"heeramandi-actress-sonakshi-sinha-talks-about-her-marriage-in-the-great-indian-kapil-show-new-episode-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Great Indian Kapil Show: शादी के सवाल पर सोनाक्षी ने दिया मजेदार जवाब, ऋचा ने 'हीरामंडी' में दिए 99 रीटेक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Great Indian Kapil Show: शादी के सवाल पर सोनाक्षी ने दिया मजेदार जवाब, ऋचा ने 'हीरामंडी' में दिए 99 रीटेक
Wed, 08 May 2024 02:24 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है। इस बार शो में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल नजर आएंगी। इन सभी ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम किया है। शो के प्रोमो में कपिल शर्मा अभिनेत्रियों से दिलचस्प सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कपिल बोले- भैया कहने वाली को नहीं मिलेगी पानीपुरी
प्रोमो की शुरूआत में सभी अभिनेत्रियां पानीपुरी के स्टॉल पर खड़ी नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा दुकानदार बने हुए है, जिन्हें भैया बुलाते हुए सोनाक्षी सिन्हा सभी को पानीपुरी खिलाने के लिए कहती हैं। इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि पानीपुरी खत्म है जी। सोनाक्षी इसकी वजह पूछती हैं तो कपिल कहते हैं, "जो भैया बोलती है, उनके लिए खत्म है।" इसके बाद सभी जोर से ठहाका लगाते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शादी को लेकर सोनाक्षी ने दिया यह जवाब
कपिल शर्मा को सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शादी के बारे में भी सवाल करते हुए देखा जा सकता है। वह सोनाक्षी से कहते हैं कि आलिया ने शादी कर ली और कियारा ने भी कर ली। उनके इतना कहते ही सोनाक्षी बोल पड़ती है कि जले पर नमक छिड़क रहे हो। वह जानता है कि मुझे कितने जोर से शादी करनी है।
Kaithi 2: क्या जल्द आने वाली है 'कैथी 2'? अभिनेता अर्जुन दास ने कर दिया खुलासा, एलसीयू का रह चुके हैं हिस्सा
ऋचा ने दिए 99 रीटेक
शो के नए एपिसोड में वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करने को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। शूटिंग के दौरान रीटेक देने के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा कि उन्होंने 12 से ज्यादा रीटेक नहीं दिए। वहीं, ऋचा चड्ढा ने सभी को चौंकाते हुए कहा कि उन्होंने 99 रीटेक दिए थे। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एपिसोड में कई खुलासे होने वाले हैं।
The Planet Of The Apes: फ्रेंचाइजी के वे पांच पल, जिन्होंने बना दिया बंदरों की दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य