फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actor Shekhar Suman shared he was closed temple threw religious idols after his son ayush death

Shekhar Suman: ‘बेटे की मौत के बाद बंद कर दिया मंदिर, फेक दी मूर्तियां’, शेखर सुमन का छलका दर्द

Sat, 04 May 2024 03:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 04 May 2024 03:24 PM IST
सार

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ के अभिनेता शेखर सुमन ने अपने बेटे आयुष के खो जाने के दर्द को साझा किया। अभिनेता ने बताया कि उनके बेटे की हालत के बारे में जानते हुए भी निर्देशक ने उन्हें शूट के लिए बुला लिया। उन्होंने बताया कि किस तरह बेटे की मौत के बाद उनका विश्वास ईश्वर पर से उठ गया था।

विज्ञापन
Heeramandi actor Shekhar Suman shared he was closed temple threw religious idols after his son ayush death
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता शेखर सुमन को काफी समय बाद संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ में अभिनय करते हुए देखा गया है । शेखर के अभिनय को दर्शक खूब सराह रहे हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपने जीवन के सबसे कठिन समय  के बारे में बात की। अभिनेता ने साझा किया कि किस तरह वह अपने 11 साल के बेटे आयुष को खोने के बाद पूरी तरह से टूट गए थे। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा बुरी तरह से बीमार था, तब तेज बरसात में एक निर्देशक ने उन्हें फोन करके शूटिंग के लिए बुला लिया। अभिनेता ने आगे कहा कि बेटे की मौत के बाद उन्होंने घर के मंदिर को बंद कर दिया और सभी धार्मिक मूर्तियों को घर से बाहर फेंक दिया था।  

विज्ञापन


शूटिंग पर जाते हुए बीमार बेटे ने पकड़ लिया था हाथ

हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता शेखर सुमन ने बताया कि वह आयुष के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे थे कि कोई चमत्कार हो जाए। उन्होंने कहा, ‘लेकिन चमत्कार नहीं होते’। अभिनेता ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि एक डायरेक्टर ने उनसे उस समय शूटिंग के लिए कहा जब उनका बेटा बुरी तरह से बीमार था। उन्होंने कहा, ‘एक दिन बहुत तेज बारिश हो रही थी। आयुष बहुत बीमार था। एक निर्देशक ने मुझे फोन कर के कहा कि मैं दो-तीन घंटों के लिए ही शूटिंग करने आ जाऊं, जबकि उन्हें मेरे बेटे की गंभीर स्थिति पता थी। मेरे मना करने के बावजूद भी उन्होंने कहा कृपया आ जाइए, वरना मेरा बहुत नुकसान हो जाएगा और मैं मान गया’। अभिनेता आगे कहते हैं कि जब वह शूटिंग के लिए जाने लगे तो उनके बेटे आयुष ने उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे कहा, ‘पापा आज मत जाओ’ अभिनेता ने कहा, ‘मैंने उसका हाथ पकड़कर कहा बेटा मैं बस थोड़ी देर में वापस आता हूं। वह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा।’

विज्ञापन

Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा की नई फिल्म का एलान, निर्देशक रवि किरण कोला और दिल राजू के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटे की मौत के बाद बंद कर दिया था घर का मंदिर

अभिनेता शेखर सुमन ने बताया कि बेटे की मौत के बाद ईश्वर पर से उनका विश्वास उठ गया था। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद उन्होंने मंदिर बंद कर दिया। उन्होंने सारे धार्मिक मूर्तियों को बाहर फेंक दिया। अभिनेता ने कहा, मैंने सोच लिया कि मैं उस भगवान के पास कभी नहीं जाऊंगा, जिसने मुझे इतना दर्द दिया, जिसने मेरे मासूम बच्चे की जिंदगी छीन ली। अभिनेता ने बताया कि आयुष का दर्द इतना बढ़ गया था कि उनकी पत्नी उसका दर्द कम करने के लिए प्रार्थना करती थीं।

 

हार्ट ट्रांसप्लांट से कर दिया था मना

अभिनेता ने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह बेटे का इलाज कराने के लिए उसे लंदन ले गए थे, लेकिन रिस्क के कारण उन्होंने ट्रांसप्लांट से मना कर दिया था। वह बहुत हतोत्साहित हो गए थे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास ईश्वर पर से उठ गया था।
Ira-Nupur Wedding Video:  आयरा ने साझा किया शादी का वीडियो, आमिर खान के छलके आंसू तो नुपूर की मां भी हुईं भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed