फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Have Some Mohabbat For Nature, Richa Chadha On Rahul Gandhi On 400-Acres Kancha Gachibowli Forest Land Auction

Richa Chadha: कांचा गाचीबोवली मामले को लेकर ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- ‘बहुत हुई मोहब्बत’

Wed, 02 Apr 2025 04:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 02 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

Kancha Gachibowli Forest Land Auction: तेलंगाना में कांचा गाचीबोवली जंगल की चार सौ एकड़ जमीन को नीलाम करने के मामले पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने राहुल गांधी से सवाल किया है। जानिए राहुल गांधी को लेकर क्या बोलीं ऋचा चड्ढा।

विज्ञापन
Have Some Mohabbat For Nature, Richa Chadha On Rahul Gandhi On 400-Acres Kancha Gachibowli Forest Land Auction
राहुल गांधी और ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम-@rahulgandhi और @therichachadha

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपनी फिल्मों के अलावा बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। अब एक बार फिर अभिनेत्री ने एक मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने तेलंगाना में 400 एकड़ की वन भूमि को नष्ट किए जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की आलोचना की है। 

विज्ञापन

रिचा ने राहुल गांधी से कही बात
अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़े एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर री-शेयर करते हुए राहुल गांधी को मेंशन करते हुए लिखा, “राहुल गांधी, बहुत मोहब्बत हो गई। कुछ मोहब्बत प्रकृति के लिए भी करो।” अपनी इस पोस्ट में ऋचा चड्ढा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी मेंशन किया है।

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने मांगी माफी, शो अटैंड करने वाले शख्स को दिया जबरदस्त ऑफर; जानें क्या है पूरा मामला

 

मामले को लेकर काफी एक्टिव हैं अभिनेत्री
ऋचा इस मामले पर लगातार सक्रिय दिख रही हैं और वो इस पूरे मामले को लेकर लगातार ट्वीट कर रही हैं या लोगों के ट्वीट को रिट्वीट कर रही हैं। एक और पोस्ट को री-शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “कांचा गाचीबोवली को बचाओ। मुख्यमंत्री को टैग करो, नेतृत्व को टैग करो। जंगल किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है।"
 



यह खबर भी पढ़ें: Sharib Hashmi: शारिब हाशमी ने बताया ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में क्या कुछ होगा नया, इस बात की दी गारंटी

 

सरकार के फैसले का हो रहा विरोध
बता दें कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के परिसर में स्थिति कांचा गाचीबोवली जंगल में जैव विविधता से भरपूर जमीन की निकासी और नीलामी के खिलाफ तेलंगाना में प्रदर्शन हो रहे हैं। आज तेलंगाना पुलिस ने विश्वविद्यालय के छात्रों और यूनिवर्सिटी से जुड़े प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज भी किया। क्योंकि उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया था। उनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि, विरोध के बावजूद तेलंगाना सरकार ने रंगारेड्डी जिले के कांचा गाचीबोवली में 400 एकड़ वन भूमि को साफ कर दिया है। सरकार इस भूमि की नीलामी करने की योजना बना रही है, जिससे 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच राजस्व मिलने की उम्मीद है, साथ ही विश्व स्तरीय आईटी पार्क और शहरी स्थान विकसित करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed