फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harshvardhan Rane Viral Video From Lucknow Ek Deewane Ki Deewaniyat Fame Actor Mob By Fans He Says Its Love

लखनऊ में हर्षवर्धन से हुई खींचतान, भीड़ ने घेरा; वीडियो शेयर कर एक्टर ने लड़कियों से की यह अपील

Fri, 31 Oct 2025 11:16 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 31 Oct 2025 11:16 PM IST
सार

Harshvardhan Rane Viral Video: हर्षवर्धन अपनी फिल्म के लिए लखनऊ पहुंचे। इस दौरान वो फैंस के बीच घिर गए और उनके साथ खींचातानी भी हो गई। अब इसके बाद एक्टर ने लड़कियों से एक खास अपील की है।

विज्ञापन
Harshvardhan Rane Viral Video From Lucknow Ek Deewane Ki Deewaniyat Fame Actor Mob By Fans He Says Its Love
हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को लेकर चर्चाओं में हैं। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। यही कारण है कि हर्षवर्धन फिल्म के सिलसिले में अलग-अलग शहरों में जा रहे हैं, जहां फैंस की उनको लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। अब हर्षवर्धन नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां वो फैंस के बीच घिर गए। इसके बाद हर्षवर्धन ने अपनी फीमेल फैंस से एक खास अपील भी की है।

विज्ञापन

फैंस के बीच फंसे हर्षवर्धन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हर्षवर्धन राणे लखनऊ पहुंचे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लखनऊ के एक मॉल में पहुंचे हर्षवर्धन फैंस के बीच घिर रहे। इस दौरान उनके साथ खींचातानी भी हुई। वीडियो में वहां मौजूद फैंस फोन निकालकर हर्षवर्धन की एक झलक पाना चाह रहे हैं। इस दौरान हर्षवर्धन फैंस के बीच बुरी तरह से फंस गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhavya 🧚🏻 (@iamabhavyaa)


 

हर्षवर्धन बोले- प्यार में दर्द होता ही है
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ लिखा गया है, ‘लखनऊ पहुंचे हर्षवर्धन, लेकिन फैंस का बर्ताव कर गया निराश।’ इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, ‘बिल्कुल नहीं हुआ मैं निराश। प्यार में दर्द होता ही है। इस दर्द में भी आपका प्यार है।’ हर्षवर्धन का ये रिएक्शन अब फैंस को काफी पसंद आ रहा है।



लड़कियों से हर्षवर्धन ने की न आने की अपील
इसके अलावा हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी दौरान का एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हर्षवर्धन फैंस और मीडिया से घिरे नजर आ रहे हैं। इस दौरान लोग उनसे फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लड़कियों से एक खास अपील की है। हर्षवर्धन ने लड़कियों के लिए लिखा, 'लड़कियों, आप प्लीज यहां मत आइए मुझसे मिलने। ये दीवाने, परवाने हैं।'



11 दिनों में 56.86 करोड़ हुई फिल्म की कमाई
'एक दीवाने की दीवानियत' की बात करें तो फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 11 दिनों में 56.86 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है और अभी भी लगातार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed