फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hardik pandya shares pictures with mahieka sharma on instagram

हार्दिक पांड्या ने कंफर्म किया माहिका के साथ रिश्ता! मालदीव्स वेकेशन से शेयर कीं ऐसी तस्वीरें

Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 11 Oct 2025 01:02 AM IST
सार

Hardik Pandya With Mahieka Sharma: हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए थे, जिससे उनके अफेयर्स की खबरें तेज हो गई थी। अब क्रिकेटर ने माहिका संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन
Hardik pandya shares pictures with mahieka sharma on instagram
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को हाल ही में  मॉडल-एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से चर्चा चलने लगीं कि एक्ट्रेस हार्दिक की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। अब क्रिकेटर ने माहिका संग कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिलेशनशिप को लेकर पुष्टि करते नजर आ रहे हैं। देखें तस्वीरें। 

विज्ञापन

माहिका संग अलग अंदाज में दिखे हार्दिक
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपने जन्मदिन से मात्र कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक स्टोरी में क्रिकेटर ने काले रंग की शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हैं, जबकि माहिका शर्मा सफेद शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट में दोनों को समुद्र किनारे छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें क्रिकेटर उनके गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में हार्दिक ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं और दोनों शानदार अंदाज में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिख रहे हैं। ये तस्वीरें फैंस के मन में आए कई सवालों का जवाब देती दिख रही हैं। इसलिए नेटिजंस इसे रिश्ते की आधिकारिक घोषणा मान रहे हैं। 

विज्ञापन






माहिका शर्मा ने पांड्या को किया बर्थडे विश
आज शनिवार को क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का जन्मदिन है। इस मौके पर माहिका शर्मा ने क्रिकेटर की प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।


किस वायरल वीडियो के बाद बढ़ी थी हलचल?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि हार्दिक पांड्या, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे थे। इसमें अपनी गाड़ी से उतर कर हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा का इंतजार करते हुए दिखे। फिर माहिका गाड़ी से उतर कर हार्दिक के साथ हो लेती हैं। इसके बाद दोनों साथ में एयरपोर्ट के अंदर चले गए। इसी वीडियो ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: टूर छोड़कर पत्नी प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज देने पहुंचे निक जोनस, न्यूयाॅर्क में देसी गर्ल ने मनाया करवा चौथ

कब से चर्चा में आया दोनों का रिश्ता?
हार्दिक और माहिका तब चर्चा में आए जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। कयास लगाया गया कि माहिका के पीछे हर्दिक पांड्या थे। हाल ही में माहिका ने अपनी उंगलियों पर 23 लिखा हुआ एक वीडियो शेयर किया। पांड्या का जर्सी नंबर 23 है। हालांकि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed