फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   HanuMan Union Home Minister Amit Shah met Prasanth Varma Teja Sajja posted and praise team with heartfelt note

HanuMan: 'हनुमान' की टीम से मिले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पोस्ट कर की प्रशांत वर्मा-तेजा सज्जा की तारीफ

Wed, 13 Mar 2024 10:40 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 13 Mar 2024 10:40 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा और अभिनेता तेजा सज्जा से मुलाकात की है। साथ ही पोस्ट कर फिल्म की टीम की तारीफों के पुल बांधते नजर आए हैं।
 

विज्ञापन
HanuMan Union Home Minister Amit Shah met Prasanth Varma Teja Sajja posted and praise team with heartfelt note
अमित शाह-टीम हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' ने घरेलू सहित विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराया। इस सुपरहीरो फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला। अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म की बेहतरीन स्टोरीलाइन का ही जादू है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इसके मुरीद हो गए हैं। अमित शाह ने हाल ही में फिल्म 'हनुमान' की टीम से मुलाकात की। साथ ही इसकी प्रशंसा करते नजर आए। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर 'हनुमान' की तारीफों के पुल बांधे हैं। 

विज्ञापन

अमित शाह ने की टीम 'हनुमान' की तारीफ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की तस्वीरें साझा करने और सुपरहीरो फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक्स का सहारा लिया। अमित ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हाल ही में सुपरहिट फिल्म हनुमान के प्रतिभाशाली अभिनेता श्री तेजा सज्जा और फिल्म निर्देशक श्री प्रशांत वर्मा से मुलाकात हुई। टीम ने भारत की आध्यात्मिक परंपराओं और उनसे उभरे महानायकों को प्रदर्शित करने का सराहनीय काम किया है।'

विज्ञापन




Upasana: रामलला के दर्शन करने पहुंचीं रामचरण की पत्नी, तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए खोला मुफ्त देखभाल केंद्र

तारीफ से गदगद तेजा सज्जा 

अमित शाह ने जोड़ा, 'टीम को उनकी भावी परियोजनाओं के लिए शुभकामनाएं।' उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, तेजा और प्रशांत के जरिए अमित शाह को भगवान हनुमान की मूर्ति उपहार में देते हुए देखा जा सकता है। तेजा सज्जा इस मुलाकात से सातवें आसमान पर हैं। अभिनेता ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'अमित शाह सर से मिलना बेहद सम्मान की बात है। आपके दयालु शब्दों के लिए विनम्र और आभारी हूं सर।'



Apna Adda 08: पैकअप हुआ, अमिताभ बच्चन सामने से निकले और मैंने आवाज लगा दी, वह मुड़े, मैं घबराया और फिर...

प्रशांत वर्मा ने भी जताया आभार

प्रशांत वर्मा ने भी एक्स पर अमित शाह की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, 'आपसे मिलना सौभाग्य की बात थी सर। आपके दयालु शब्दों और प्रोत्साहन ने हम पर अमिट प्रभाव छोड़ा।' 'हनुमान' की बात करें तो इसका निर्माण के निरंजन रेड्डी प्राइम शो एंटरटेनमेंट के द्वारा किया गया है। इसके बाद, निर्देशक जल्द ही इस यूनिवर्स की दो और फिल्में लेकर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म का शीर्षक 'जय हनुमान' है, जो 'हनुमान' की अगली कड़ी होगी। वहीं, प्रशांत 'अधीरा' से भी लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed