{"_id":"65f13498e87eec007c09717b","slug":"ram-charan-wife-upasana-kamineni-konidela-visited-ram-mandir-with-grand-father-said-it-was-different-feeling-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Upasana: रामलला के दर्शन करने पहुंचीं रामचरण की पत्नी, तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए खोला मुफ्त देखभाल केंद्र","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Upasana: रामलला के दर्शन करने पहुंचीं रामचरण की पत्नी, तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए खोला मुफ्त देखभाल केंद्र
Wed, 13 Mar 2024 10:38 AM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 13 Mar 2024 10:38 AM IST
सार
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस समारोह में रामचरण शामिल हुए थे, लेकिन तब उपासना अयोध्या नहीं पहुंच पाई थीं। हाल ही में, उपासना अपने दादा और दादी के संग अयोध्या पहुंची।
विज्ञापन
उपासना
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
साउथ सुपर स्टार रामचरण की पत्नी उपासना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उपासना न सिर्फ एक स्टार की पत्नी हैं, बल्कि वे एक सफल बिजनेस वुमेन भी हैं। इसके साथ ही वे अनेक समाजिक कल्याण के कामों में भी व्यस्त रहती हैं। हाल ही में, उपासना अपने दादा 'अपोलो' के संस्थापक और अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी और दादी सुचरिता रेड्डी को साथ लेकर अयोध्या राम मंदिर पहुंची। उपासना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा कर फैंस को इस बात की जानकरी दी है।
साझा किया श्री राम के दर्शन करने का अनुभव
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया गया था। इस समारोह में रामचरण शामिल हुए थे, लेकिन तब उपासना अयोध्या नहीं पहुंच पाई थीं। हाल ही में, उपासना अपने दादा और दादी के संग अयोध्या पहुंची। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मंदिर की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'राम लला का दर्शन करना एक अद्भुत अनुभव रहा। आप भी अयोध्या जाइए और दर्शन कीजिए।'
Shehnaaz Gill: पंजाब पुलिस के निशाने पर शहनाज के पिता, फर्जी कॉल और सुरक्षा कवर का दुरुपयोग करने का लगा आरोप
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात
उपासना अपने अयोध्या यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ से भी मिलीं। मुख्यमंत्री के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए उपासना लिखती हैं, 'राम लला के आशीर्वाद से 'अपोलो फाउंडेशन' तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए यहां अयोध्या में एक मुफ्त आपातकालीन देखभाल केंद्र की शुरुआत कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने मेरे दादा के सपने में भरोसा दिखाया।'
Pathaan 2: सलमान खान नहीं होगे शाहरुख की 'पठान 2' का हिस्सा! स्पाई यूनिवर्स की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट
उपासना के दादा का सपना सच हुआ
उपासना अपने दादा, अपोलो के संस्थापक और अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी और दादी सुचरिता रेड्डी को अयोध्या लेकर आई थीं। उपासना के दादा ने बताया कि उनका वर्षों का सपना सच हुआ है। वे मंदिर पहुंच कर काफी खुश दिखाई दिए। वहीं उपासना भी पीले रंग की कुर्ते में प्यारी लग रही थीं। तस्वीरों में वे अपने दादा के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं।