फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office

हनुमान अंश: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा, 300 करोड़ पार पहुंची कमाई; सीएम फडणवीस ने दी टीम को बधाई

Sat, 19 Sep 2026 06:31 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

CM Fadnavis Meet Hanuman Ansh Team: नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने फिल्म की टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office
सीएम फडणवीस ने टीम को दी बधाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं और यह मूवी कमाई के मामले में अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। सिर्फ 10 लाख से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने अब दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन


खास बात ये है कि अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'हनुमान अंश' के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और फिल्म की पूरी टीम से अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा' में मुलाकात की। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए बधाई भी दी।
विज्ञापन

Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
फडणवीस ने पोस्ट में क्या लिखा?
फडणवीस ने फिल्म की सफलता के लिए टीम को बधाई दी और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर टीम से मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया। बता दें कि फिल्म की टीम ‘वर्षा’ में गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'कल शाम 'हनुमान अंश' की टीम का 'वर्षा' में स्वागत कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेना अच्छा लगा। विशाल चतुर्वेदी और उनकी टीम को शानदार काम के लिए बधाई दी और उनके सभी प्रयासों में आगे भी सफलता की कामना की।'
विज्ञापन

Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की कितनी हुई कमाई?
बता दें कि यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में बेहद कम चर्चा के बीच रिलीज हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह इस साल की सबसे बड़ी थिएटर हिट फिल्मों में शामिल हो गई।

फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। 'हनुमान अंश' ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई की थी और पहले दो हफ्तों में करीब 1.50 करोड़ रुपये ही जुटाए थे। हालांकि, दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म की कमाई धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 293.30 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 248.38 करोड़ हो गया है। वहीं, दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

Hanuman Ansh Maharashtra Cm Fadnavis Meeting With Team Movie Cross Rs 300 Cr Box Office
हनुमान अंश-नीम करोली बाबा - फोटो : इंस्टाग्राम
कौनसे नंबर पर आई 'हनुमान अंश'?
  • भारत में यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। 
  • यह 'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के बाद है। 
  • फिल्म की थिएटर में चल रही सफलता ने इसे हाल ही में रिलीज हुई 'मिर्जापुर द मूवी' से भी काफी आगे पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed