हनुमान अंश: 43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ी फिल्म, जानें किन फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर?
Hanuman Ansh Box Office Collection: फिल्म हनुमान अंश की कमाई 43 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोंड़ो में कमा रही है। इसी के साथ इस फिल्म ने ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया।
विस्तार
फिल्म हनुमान अंश की बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 43वें दिन भी जमकर कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की नेट कमाई का ग्राफ और ऊपर पहुंच गया है। जानें कितनी रही शुक्रवार की कमाई…
43वें दिन भी दमदार कमाई
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने हर हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है। अपनी रिलीज के 43वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि 18 सितंबर को फिल्म का सिनेमाघरों में सातवां शुक्रवार था। फिर भी फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 316.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
हनुमान अंश का छठे हफ्ते का कलेक्शन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का छठे हफ्ता भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रहा है। फिल्म ने इस हफ्ते भी पिछले कुछ हफ्तों के तरह ही धुआंधार कमाई की है। फिल्म ने छठे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 80.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
- अपनी रिलीज से 36वें दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
- 37वें दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया।
- फिल्म का 38वें दिन का कलेक्शन 22.50 कमाये।
- 39 वें दिन फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा।
- 40 वें दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
- फिल्म ने 41वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- 42वें दिन फिल्म की कमाई 6.25 करोड़ की कमाई की।
इन फिल्मों को दी टक्कर
फिल्म 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' के सामने 'दायरा' और 'वाइब' के लिए टिकना काफी मुश्किल साबित हुआ। दोनों फिल्में जबरदस्त कलेक्शन कर रही हैं। 'मिर्जापुर द मूवी' ने 15 दिनों में 204.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 'दायरा' और 'वाइब' को इन दोनों फिल्मों से टक्कर मिल सकती है।