फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hansal Mehta Welcomes Vijay Varma In His New Project Actor Says It Is New Beginning

Vijay Varma: विजय वर्मा ने की अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम; मेकर्स ने किया वेलकम

Mon, 02 Jun 2025 07:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 02 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

Vijay Varma New Movie: विजय वर्मा अलग-अलग तरह की फिल्में और किरदार करते रहते हैं। अब विजय ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Hansal Mehta Welcomes Vijay Varma In His New Project Actor Says It Is New Beginning
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsvijayvarma

विस्तार

अभिनेता विजय वर्मा ने अपने अभिनय से इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। यही कारण है कि फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार रहता है। अब अभिनेता ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। जिसमें वो दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन

विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
विजय वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में उन्होंने एक गुलदस्ते (बुके) की फोटो शेयर की है। साथ में एक लेटर भी नजर आ रहा है, जो खुद हंसल मेहता द्वारा हाथों से लिखा गया है। इस फोटो को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में ‘नई शुरुआत’ लिखा है।

विज्ञापन


हंसल ने की विजय की तारीफ
विजय वर्मा ने हंसल मेहता का जो नोट स्टोरी पर शेयर किया है। उस नोट में हंसल ने विजय की तारीफ करते हुए उनका अपने प्रोजेक्ट में स्वागत में किया है। हंसल और विक्रम की ओर से लिखे इस नोट में लिखा है, “आपका स्वागत है। कड़ी मेहनत, शानदार काम और कुछ बेहतरीन यादों से भरा शूट। ढेर सारा प्यार।” विजय वर्मा और हंसल मेहता के एक साथ आने से दर्शकों को एक बेहतर फिल्म की उम्मीद है। क्योंकि हंसल मेहता की फिल्में भी सामाजिक या अलग मुद्दों पर आधारित होती हैं। जिनमें बेहतरीन कहानी देखने को मिलती है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी और अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Pratik Shah: अब गांगुली की बायोपिक से हो सकती है प्रतीक शाह की छुट्टी, महिला उत्पीड़न के लगे हैं आरोप

विजय ने हाल ही में पूरी की ‘मटका किंग’ की शूटिंग
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा आखिरी बार अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘आईसी 814ः द कंधार हाईजैक’ में नजर आए थे। हाल ही में उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट ‘मटका किंग’ की शूटिंग पूरी की है। वहीं अगर हंसल मेहता के काम की बात करें तो हंसल मेहता की आखिरी निर्देशित फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर’ थी। जिसमें करीना कपूर प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed