फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gurmeet Choudhary Touches Wife Debina Bonnerjee Feet During Pati Patni Aur Panga Event video Goes Viral

Gurmeet Choudhary-Debina: 'पति पत्नी और पंगा' के इवेंट में गुरमीत ने छुए पत्नी देबिना के पैर, मिला ये आशीर्वाद

Fri, 01 Aug 2025 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Aug 2025 02:33 PM IST
सार

Pati Patni Aur Panga: देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। शो 'रामायण' में इन्हें भगवान राम और सीता के रूप में देखा गया। अब एक बार फिर यह जोड़ी शो 'पति पति और पंगा' में नजर आएगी। 

विज्ञापन
Gurmeet Choudhary Touches Wife Debina Bonnerjee Feet During Pati Patni Aur Panga Event video Goes Viral
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गुरमीत चौधरी और देबिना जल्द ही शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आएंगे। यह शो शनिवार 02 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। कल गुरुवार 31 जुलाई को इस शो का लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित हुआ। इस दौरान गुरमीत और देबिना बनर्जी ने खूब लाइमलाइट लूटी। शो में गुरमीत अपनी पत्नी के पैर छूते दिखे, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

मंच पर गुरमीत ने छुए देबिना के पैर
'पति पत्नी और पंगा' के इवेंट में गुरमीत और देबिना को पारंपरिक लुक में देखा गया। गुरमीत व्हाइट कलर के कुर्ता-पाजामा में नजर आए। वहीं, देबिना को रेड कलर के ट्रेडिनशल आउटफिट में देखा गया। इवेंट के दौरान गुरमीत ने अपनी पत्नी के पैर छुए। इसके बाद देबिना ने उन्हें आशीर्वाद दिया, 'सदा सुहागर रहो'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood News (@bolly_newssss)


विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में हुई देबिना-गुरमीत की शादी
इवेंट में होस्ट सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने कपल से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा, तो गुरमीत और देबिना ने एक-दूसरे को मजाकिया अंदाज में चिढ़ाया और फिर एक-दूसरे की तारीफ भी की। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी 'रामायण' शो में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने भगवान राम और सीता का रोल अदा किया। कपल ने फरवरी 2011 में शादी रचाई। इनकी दो बेटिया हैं। 

विज्ञापन

कहां देख सकेंगे शो?
शो 'पति पत्नी और पंगा' में रिश्तों को कामयाब बनाने वाले तरीकों को अनफिल्टर्ड तरीके से दिखाया जाएगा। इसमें सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। इसमें रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों पर तकरार और विवाद को दिखाया जाएगा। साथ ही प्यार का असली रूप भी दिखाई देगा कि लड़ाई-झगड़े के बाद भी पति-पत्नी में प्यार बना रहता है। यह शो 02 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात साढ़े नौ बजे कलर्स पर प्रसारित होगा। वहीं, ओटीटी पर इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed