{"_id":"6635d10cb41b35096903fd75","slug":"gulshan-devaiah-and-saiyami-kher-starrer-film-8-am-metro-is-going-to-stream-on-ott-on-10th-may-2024-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 AM Metro OTT Release: एक साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर आने वाली है '8 AM मेट्रो', इस तारीख से होगी स्ट्रीम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
8 AM Metro OTT Release: एक साल के इंतजार के बाद ओटीटी पर आने वाली है '8 AM मेट्रो', इस तारीख से होगी स्ट्रीम
Sat, 04 May 2024 11:39 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 11:39 AM IST
सार
लगभग एक साल बाद दर्शकों को '8 AM मेट्रो' को देखने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, बड़ा अपडेट यह है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है।
विज्ञापन
फिल्म '8 AM मेट्रो'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुलशन देवैया और सयामी खेर की फिल्म '8 AM मेट्रो' पिछले साल 19 मई, 2023 को रिलीज हुई थी। उस वक्त काफी कम दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने गए थे। हालांकि, आलोचकों की ओर से मिली अच्छी प्रतिक्रियाओं के बाद कई लोगों ने इसे देखने का मन बनाया। ऐसे दर्शक, जो इस फिल्म को नहीं देख पाए थे, उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
Trisha-Vijay: विजय को पसंद हैं इस अभिनेत्री के साथ अपनी जोड़ी, जानें उनकी किस बात से बहुत चिढ़ती हैं तृषा
विज्ञापन
10 मई को होगी ओटीटी पर स्ट्रीम
लगभग एक साल बाद दर्शकों को '8 AM मेट्रो' को देखने का मौका मिलने वाला है। दरअसल, बड़ा अपडेट यह है कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख पाएंगे। इसकी स्ट्रीमिंग 10 मई से शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन राज रचाकोंडा ने किया है। वही इस फिल्म के लेखक भी हैं। बताते चलें कि यह फिल्म तेलुगु उपन्यास 'अंदामैना जीविथम' पर आधारित है, जिसे मल्लादी वेंकट कृष्ण मूर्ति ने लिखा है। फिल्म का संगीत मार्क के. रॉबिन ने तैयार किया है।
विज्ञापन
TGIKS के बाद इस शो से लोगों को हंसाएंगे कृष्णा
क्या है फिल्म की कहानी
'8 AM मेट्रो' की कहानी मेट्रो में मिलने वाले दो अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। कैसे उनकी मुलाकात सुबह 8 बजे वाली मेट्रो में होती है और कैसे उनका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। फिल्म इसी को दिखाते चलती है। सयामी ने इस फिल्म में इरावती का किरदार निभाया है। फिल्म में गुलजार की कई कविताएं सुनने को मिलती है। मालूम हो कि उन्होंने ही फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया था।
Farhan Akhtar: रेजांगला युद्ध पर फिल्म बनाने की तैयारी में फरहान अख्तर? इस निर्देशक के साथ मिलाने जा रहे हाथ