{"_id":"6635c0b4cab2fc67ba0765dd","slug":"ghilli-actor-vijay-likes-the-pair-of-himself-and-trisha-but-actress-is-irritated-by-this-habit-of-thalapathy-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trisha-Vijay: विजय को पसंद हैं इस अभिनेत्री के साथ अपनी जोड़ी, जानें उनकी किस बात से बहुत चिढ़ती हैं तृषा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Trisha-Vijay: विजय को पसंद हैं इस अभिनेत्री के साथ अपनी जोड़ी, जानें उनकी किस बात से बहुत चिढ़ती हैं तृषा
Sat, 04 May 2024 10:32 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 10:32 AM IST
सार
तृषा और विजय काफी समय पहले अनु हासन के शो 'कॉफी विद अनु' में नजर आए थे। शो में तृषा ने बताया था कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही होती थी तो विजय कैसा व्यवहार करते थे।
विज्ञापन
विजय और तृषा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री तृषा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। पिछले महीने वह अपनी फिल्म 'घिल्ली' को लेकर चर्चा में आ गई थी। दरअसल, इस फिल्म को कई साल बाद 20 अप्रैल को फिर से रिलीज किया गया था। इसमें तृषा के साथ दलपति विजय ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी। दोनों आखिरी बार फिल्म 'लियो' में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं। इसलिए आज हम तृषा के जन्मदिन के मौके पर उनकी और विजय से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेट पर ऐसा बर्ताव करते हैं विजय
तृषा और विजय काफी समय पहले अनु हासन के शो 'कॉफी विद अनु' में नजर आए थे। शो में तृषा ने बताया था कि जब फिल्म की शूटिंग चल रही होती थी तो विजय कैसा व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा कि विजय हमेशा चुपचाप रहते हैं। वह सेट पर ज्यादा बात नहीं करते हैं। जब फिल्म के सेट पर हर कोई बढ़िया समय बिता रहा होता है तो विजय कोने में जाकर बैठ जाते हैं। वह कई घंटों तक दीवार को तकते रहते हैं।
विज्ञापन
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने दिया अपनी अगली फिल्म पर बड़ा अपडेट, इस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे अभिनेता
विज्ञापन
विजय की इस बात से चिढ़ती हैं तृषा
शो में तृषा ने यह भी बताया था कि वह विजय की कौन सी बात से चिढ़ती हैं। तृषा ने कहा था कि वह विजय की चुप्पी से तंग होती हैं। उन्हें लगता है कि विजय शांत रहने वाले आदमी हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा लगता है कि वह पहुंच से दूर हैं। कई दफा तो दूसरे लोगों को ऐसा भी लगने लगता है कि कहीं उन्होंने विजय के साथ कुछ गलत तो नहीं कर दिया।
Adhyayan Suman: खाली बैठे-बैठे लग सकती थी ड्रग्स की लत, फिर नशे से ऐसे बचे अध्ययन सुमन, खुद ही किया खुलासा
विजय को पसंद है अपनी और तृषा की जोड़ी
शो में विजय से सवाल पूछा गया था कि उन्हें विजय-असिन, विजय-तृषा और विजय-नयनतारा में से कौन सी जोड़ी अच्छी लगती है। इसके जवाब में उन्होंने तृषा को चुना था। विजय ने अपने जवाब के साथ कहा था कि कई लोग ऐसा कहते हैं कि उनकी और तृषा की जोड़ी काफी बढ़िया है और मुझे लगता है कि यह सच है।