8 AM Metro: सैयामी खेर और गुलशन देवैया की फिल्म को अब जाकर मिला ओटीटी खरीदार, जानिए कितने खुश हैं दोनों
फिल्म फिल्म '8AM मेट्रो' अपनी रिलीज के एक साल बाद ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर गुलशन और सैयामी बेहद खुश हैं। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 10 मई से शुरू होगी।
विस्तार
अभिनेता गुलशन देवैया और सैयामी खेर की फिल्म '8AM मेट्रो' जी5 पर अपनी डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म पिछले साल 19 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपनी रिलीज के एक साल बाद अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने के चलते गुलशन और सैयामी बेहद खुश हैं। दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देख पाएंगे। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग 10 मई से शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन राज रचाकोंडा ने किया है।
गुलशन देवैया और सैयामी खेर फिल्म '8AM मेट्रो' की डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे लेकर दोनों बेहद उत्साहित हैं। दोनों सितारों ने ने अपनी फिल्म '8AM मेट्रो' की यात्रा पर बात करते हुए कहा, हम बहुत एक्साइडेट हैं। आखिरकार ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बना रही है। फिल्म को जबकि अपने रिलीज के दौरान आलोचकों से शानदार समीक्षा मिली थी। हम केवल एक सीमित रिलीज करने में सक्षम थे। इसने दर्शकों को बड़े पर्दे पर इसका अनुभव करने से रोक दिया।
Bhumi Pednekar: यंग ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल होने पर खुश हैं भूमि, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने दी उपलब्धि
राज रचाकोंडा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की कहानी मेट्रो में मिलने वाले दो अनजान लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है। कैसे उनकी मुलाकात सुबह 8 बजे वाली मेट्रो में होती है और कैसे उनका रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। फिल्म इसी को दिखाते चलती है। सयामी ने इस फिल्म में इरावती का किरदार निभाया है। इसका प्रीमियर 10 मई को जी5 पर किया जाएगा। इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गुलशन ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, '8AM मेट्रो' पर काम करना एक शानदार अनुभव था। मुझे बेहद खुशी है कि यह फिल्म मेरे करियर का हिस्सा है।'
सैयामी खेर ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि 8AM मेट्रो को ओटीटी पर जगह मिली। एक छोटे बजट की फिल्म जिसे पूरे दिल से बनाया गया था। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। इसमें 2 अजनबी कैसे आते हैं इस अनूठी दोस्ती से एक-दूसरे के जीवन को बेहतर बनाते हैं। 8AM मेट्रो एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इसने मुझे अपने बारे में और अधिक सिखाया।'
Alia Bhatt: आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर दिल हार बैठीं जान्हवी-अनन्या, सासु मां नीतू ने भी की बहू की तारीफ