Billie Eilish: लाइव कॉन्सर्ट में ग्रैमी अवॉर्ड विनर गायिका को किसी ने फेंककर मारा नेकलेस, मिला ऐसा रिएक्शन
Billie Eilish: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका बिली एलिश के साथ हाल ही में लाइव शो के दौरान अभद्रता की गई। वे जिस समय प्रस्तुति दे रही थीं, उसी दौरान किसी ने उन पर नेकलेस फेंककर मारा। गायिका ने इसके बावजूद धैर्य दिखाया और प्रस्तुति देती रहीं।
विस्तार
फिल्मी सितारों, गायकों को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ती है। कई बार उन्हें बेशुमार प्यार मिलता है तो कभी वे खराब अनुभव से भी दो-चार होते हैं। हाल ही में ऐसा ही अनुभव ग्रैमी पुरस्कार विजेता लोकप्रिय गायिका बिली एलिश के साथ हुआ। गायिका एरिजोना में लाइव प्रस्तुति दे रही थीं कि अचानक भीड़ में से किसी ने उन पर नेकलेस फेंककर मारा।
गायिका ने जारी रखी प्रस्तुति
बिली पर लाइव शो के दौरान नेकलेस फेंककर मारा गया। मगर, इस दौरान बिली ने धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने गाना बंद नहीं किया, हमले और अभद्रता के बावजूद उन्होंने अपनी प्रस्तुति जारी रखी। बिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेकलेस तेज वेग के साथ सीधे उनके चेहरे पर आकर लगा।
A fan threw a necklace at Billie Eilish during a recent performance 😲 pic.twitter.com/YpcN9Hvtnx
— vicky (@joelpaul894600) December 14, 2024
फैंस कर रहे बिली की तारीफ
लाइव शो में अपने साथ हुई अभ्रद्रता के बाद बिली कुछ परेशान नजर आईं, मगर इसकी भनक उन्होंने वहां मौजूद लोगों को नहीं लगने दी। हमले के बाद भी उन्होंने बिना रुके गाना जारी रखा। गायिका ने बदसलूकी के बाद भी जिस धैर्य का परिचय दिया, उस पर फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सराहना कर रहे हैं।
Raj Kapoor: राज कपूर की इस फिल्म के दीवाने हैं बिग बी, शोमैन की 100वीं जयंती पर बोले- मेरे दिमाग में बस गई है
फैंस हो जाते हैं उत्साहित
बिली एलिश ने प्रस्तुति के दौरान हस्तियों पर होने वाले हमले पर एक बार बताया था कि उन्हें लगता है कि कलाकारों पर चीजें फेंकने की घटनाएं वर्षों से हो रही हैं। उनका कहना था कि लोग उत्साहित हो जाते हैं और यह खतरनाक हो सकता है।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर कही ये बात, 'शाहरुख खान ने कभी भी खुद को फिल्म..'
स्टेज से गिर पड़ी थीं बिली
बिली एलिश के साथ ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है। एक बार न्यूयॉर्क में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भी गायिका के साथ एक हादसा भी हुआ था। इस हादसे में बिली स्टेज से गिर पड़ी थीं और उन्हें पैर पर चोट लगी थी। बिली ने इस चोट का फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।
Kangana Ranaut: 'फिल्म इंडस्ट्री अनाथ है, इसे गाइडेंस की काफी जरूरत है', कंगना रनौत ने रखी अपनी राय