फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amitabh Bachchan paid tributes to Raj Kapoor on the occasion of legendary  filmmaker 100th birth anniversary

Raj Kapoor: राज कपूर की इस फिल्म के दीवाने हैं बिग बी, शोमैन की 100वीं जयंती पर बोले- मेरे दिमाग में बस गई है

Sun, 15 Dec 2024 12:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

Raj Kapoor Movie: दिग्गज अभिनेता, फिल्म निर्मता-निर्देशक राज कपूर की 100वीं जयंती कल 14 दिसंबर को मनाई गई। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan paid tributes to Raj Kapoor on the occasion of legendary  filmmaker 100th birth anniversary
अमिताभ-बच्चन-राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने शोमैन को याद किया। उन्होंने राज कपूर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। इसमें बताया कि राज कपूर की किस फिल्म के वे दीवाने हैं। उन्होंने राज कपूर के क्लासिक सिनेमा को एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाए जाने की खुशी जताई। उन्होंने लिखा, 'बेहद खुशी है कि फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने राज कपूर की विरासत को जीवित रखने और देशभर के दर्शकों को उनकी फिल्मों को फिर से देखने का मौका दिया है और आर.के. स्टूडियो से हाथ मिलाया है। वे एक ऐसे शख्स थे जो सिनेमा के लिए जीते थे और उन्होंने आम आदमी को आवाज दी'।

विज्ञापन

इस फिल्म को बताया पसंदीदा
अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि राज कपूर की फिल्म 'आवारा' उनकी पसंदीदा है और यह फिल्म उनके दिमाग में बस गई है। बिग बी ने कहा, 'आज भी 'आवारा' एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिमाग में बसी हुई है। राज कपूर जी का शानदार अभिनय इस फिल्म में जिस तरह का दिखा है, वह कमाल है। उनकी कल्पनाशीलता हैरान करने वाली है। नरगिस ने इस फिल्म को और खूबसूरत बना दिया'। 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan paid tributes to Raj Kapoor on the occasion of legendary  filmmaker 100th birth anniversary
आवारा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी
यह फिल्म एक गरीब चोर राजू (राज कपूर), सुविधा संपन्न रीता (नरगिस) और जज रघुनाथ (पृथ्वीराज कपूर) के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। राज कपूर ने इस 'आवारा' को आर के फिल्म्स के बैनर तले बनाया। इस फिल्म का निर्देशन उन्होंने ही किया। फिल्म की स्क्रिप्ट ख्वाजा अहमद अब्बास ने लिखी। 
Raj Kapoor’s 100th Birthday: पाकिस्तान में धूमधाम से मनाई गई शोमैन की जयंती, पुश्तैनी हवेली में जुटे प्रशंसक

विज्ञापन

बिग बी का कपूर खानदान से रिश्ता
बच्चन परिवार का कपूर खानदान से खास रिश्ता है। दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। यानी राज कपूर, अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल के नाना थे। राज कपूर की 100वीं जयंती पर कपूर परिवार द्वारा आयोजित समारोह में श्वेता बच्चन, निखिल नंदा, नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा भी नजर आए।
S S Rajamouli: वायरल हो रहा पत्नी के साथ एस एस राजामौली का डांस मूव्स, फैंस बोले- 'बहुत वफादार हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed