फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Grammy winner composer Ricky Kej claims he was robbed by Zomato agent at Bengaluru Home shares CCTV footage

ग्रैमी विजेता रिकी केज का दावा, जोमैटो एजेंट ने की घर में चोरी; कंपोजर ने घटना की सीसीटीवी फुटेज कीं साझा

Sat, 13 Dec 2025 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Dec 2025 04:33 PM IST
सार

Grammy Award-Winning Composer Ricky Kej: ग्रैमी पुरस्कार विजेता लोकप्रिय कंपोजर रिकी केज का दावा है कि उनके बंगलूरू स्थित घर में जोमैटो के एजेंट ने लूटपाट की है। रिकी ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

विज्ञापन
Grammy winner composer Ricky Kej claims he was robbed by Zomato agent at Bengaluru Home shares CCTV footage
रिकी केज के घर में जोमैटो एजेंट ने की चोरी - फोटो : X

विस्तार

ग्रैमी विजेता रिकी केज के बंगलूरू स्थिति घर में चोरी की घटना घटी है। कंपोजर का दावा है कि इस घटना को जोमैटो के एजेंट ने अंजाम दिया है। सोशल मीडिया पर रिकी केज ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है, जिसमे जोमैटो को टैग किया है। साथ ही बंगलूरू पुलिस से भी मदद की अपील की है। इस पोस्ट के साथ रिकी ने घटना के सीसीटीवी फुटेज साझा किए हैं।

विज्ञापन

पहले की रेकी, फिर घटना को दिया अंजाम
रिकी केज ने अपने एक्स अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके बंगलूरू वाले घर में चोरी हुई है। उनका कहना है कि कथित चोर एक फूड डिलीवरी एजेंट था। उन्होंने लोगों को भी सतर्क रहने का सुझाव दिया है। रिकी केज ने लिखा है, 'मेरे घर में लूटपाट हुई है। प्रिय जोमैटो, ऐसा लगता है कि आपका एक ड्राइवर गुरुवार को मेरे घर में घुसा और हमारा सम्प-कवर चुरा लिया। यह घटना शाम 6 बजे की है। कितनी हिम्मत की बात है! यह शायद उनका पहली बार नहीं है। वे सिर्फ 15 मिनट पहले रेकी करने आए थे और फिर घर में घुसकर चोरी की। आप दो एंगल से सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं'। 
 



बंगलुरू पुलिस से मांगी मदद, लोगों को किया सतर्क
रिकी केज ने अपने पोस्ट के साथ घटना को अंजाम देने वाले शख्स की फोटो और वाहन के नंबर प्लेट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। कंपोजर ने अपने पोस्ट में बंगलूरू पुलिस को टैग करते हुए लिखा है, 'यह पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि यह व्यक्ति कौन है? साथ ही, दोस्तों, सावधान रहें। यह आपके साथ भी हो सकता है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोमैटो ने जताई चिंता
रिकी केज के इस पोस्ट पर जोमैटो ने चिंता जताई है। जोमैटो की तरफ से लिखा है, 'हैलो रिकी, यह वाकई चिंता की बात है। हम अपने डिलीवरी पार्टनर्स को ऐसे व्यवहार को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं देते हैं। हम इसकी तुरंत जांच करेंगे, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके और हम आपसे आग्रह करते हैं कि कृपया अपना मोबाइल नंबर डायरेक्ट मैसेज (DM) के जरिए हमारे साथ शेयर करें, ताकि हम आपसे आगे बात कर सकें। इस पर रिकी केज ने जवाब दिया है, 'जब आपके पास कोई जानकारी हो, तो आप मुझे DM कर सकते हैं और फिर मैं अपना फोन नंबर शेयर करूंगा'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed