फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   govinda sunita ahuja come together and celebrate ganesh chaturthi amid divorce rumours

Govinda-Sunita: तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा के साथ दिखीं सुनीता, बोलीं- मेरा पति सिर्फ मेरा है

Wed, 27 Aug 2025 03:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 27 Aug 2025 03:46 PM IST
सार

Govinda-Sunita Ahuja Celebrates Ganesh Chaturthi: एक्टर गोविंदा और पत्नी सुनीता आहूजा के बीच तलाक की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। इसी बीच दोनों पति-पत्नी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात की और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
govinda sunita ahuja come together and celebrate ganesh chaturthi amid divorce rumours
गोविंदा-सुनीता - फोटो : एक्स

विस्तार

बुधवार को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता साथ में मीडिया के सामने आए। इस मौके पर दोनों ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपने बच्चों टीना और यश के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

govinda sunita ahuja come together and celebrate ganesh chaturthi amid divorce rumours
गोविंदा-सुनीता - फोटो : इंस्टाग्राम- @filmfare
हम सब साथ बने रहे- गोविंदा 
गोविंदा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इससे ज्यादा खास और कुछ नहीं हो सकता। जब भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलता है तो परिवार की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और दुख मिट जाते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि हम सभी मिल-जुलकर शांति से जीवन बिताएं। हम सब यूं ही साथ बने रहे।'

ये खबर भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: अनन्या ने किया बप्पा का स्वागत, अनुपम और करीना समेत कई सेलेब्स ने दी गणेश चतुर्थी बधाई

बच्चों के लिए एक्टर ने मांगा आशीर्वाद 
इस खास मौके पर गोविंदा ने अपने बच्चों टीना और यश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं खासतौर पर आपका आशीर्वाद यश और टीना के लिए चाहता हूं। आप सभी उनका साथ दें और उन्हें सहारा दें। मैं भगवान गणेश से उनकी सफलता की कामना करता हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद उनके नाम को मुझसे भी ऊंचा उठाए और लोग हैरान हों कि गोविंदा के बच्चे बिना किसी बाहरी सहारे के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर गए।'

govinda sunita ahuja come together and celebrate ganesh chaturthi amid divorce rumours
सुनीता आहूजा - फोटो : एक्स
तलाक के रूमर्स पर कही ये बात
जब गोविंदा और सुनीता से कंट्रोवर्सी को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने कहा, 'आप लोग यहां कंट्रोवर्सी सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोर्या बोलने के लिए आए हैं। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। गणपति बप्पा मोर्या'

हालांकि बाद में मीडिया पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा, 'अगर हम दोनों अलग होते तो क्या आज साथ नजर आते? हमें कोई अलग नहीं कर सकता। भगवान भी नहीं, शैतानी भी नहीं। वो डायलॉग है ना मेरा पति सिर्फ मेरा है तो मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है। जब तक हमारे मुंह से कुछ ना बोला जाए किसी भी बात पर विश्वास मत करिए।'
 

दोनों के तलाक के रूमर्स 
बता दें पिछले काफी दिनों से गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा हुआ है। सुनीता के यूट्यूब व्लॉग के बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, हालांकि सुनीता ने हाल ही में अभिनेता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और जोर देकर कहा कि कोई भी उन्हें उनके जैसा प्यार नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें 1990 के दशक में गोविंदा जिस तरह थे, वो उस तरह उन्हें मिस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed