फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda campaigns for Shiv Sena candidate speaks on role of artists in politics

मुंबई में शिवसेना के लिए गोविंदा ने किया प्रचार, इस बात के लिए सरकार की तारीफ की

Sat, 10 Jan 2026 08:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Jan 2026 08:29 PM IST
सार

Govinda Praise Government: एक्टर और शिवसेना के नेता गोविंदा ने शनिवार को मुंबई में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने एक बात को लेकर सरकार की तारीफ की है।

विज्ञापन
Govinda campaigns for Shiv Sena candidate speaks on role of artists in politics
गोविंदा - फोटो : एएनआई

विस्तार

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि वह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा, शुक्रवार को आने वाले चुनावों के लिए मुंबई की सड़कों पर कैंपेन करते दिखे। पार्टी के लिए कैंपेन करते हुए वह मुंबई के कमाठीपुरा में एक खुली जीप में घूमे। उन्हें देखने, तस्वीरें लेने और चीयर करने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

कला को लेकर क्या बोले गोविंदा?
शनिवार को एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को राजनीति और पब्लिक लाइफ में दिलचस्पी लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में माहौल कैसे बदला है, जिससे लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा 'अच्छी कला तब तक शायद ही पनप पाएगी जब तक माहौल अच्छा नहीं होगा। कितने वर्षों के बाद अब माहौल अच्छा देखने को मिल रहा है। वर्ना आप एक मशहूर नाम नहीं हो सकते थे। कई तकलीफें हमने देखी है।'

गोविंदा ने की सरकार की तारीफ
उन्होंने आगे कहा 'जब से यह सरकार आई है तो अब लगता है कि अब आगे बढ़ सकते हैं। काम कर सकते हैं, तकलीफ नहीं आएगी। वर्ना ऐसा लगने लगा था कि माएं अपने बच्चों से कह रही थीं कि भैया ज्यादा नाम और शोहरत में मत पड़ना, वर्ना लोग पीछे पड़ जाएंगे। जैसे आगे निकलेंगे लोग पीछे पड़ जाएंगे। इस डर से हम लोग निकले हैं। माहौल को अच्छा करने में सरकार का रोल रहा है।'

'जन नायकन' पर विवाद के बीच विजय के फैंस के लिए खुशखबरी! इस तारीख को री-रिलीज होगी एक्टर की हिट फिल्म 'थेरी'

मुंबई में कब होगा चुनाव?
इस बीच, महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने बीएमसी, पुणे नगर निगम और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम सहित राज्य भर के 29 नगर निगमों में चुनाव की घोषणा की है। मुंबई में 15 जनवरी को 227 वार्डों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 16 जनवरी को होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed