फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Girish Karnad Birth Anniversary: Know About actor director writer career movies and Life Facts

Girish Karnad: गिरीश कर्नाड ने कवि बनने का देखा था सपना, 'ययाति' लिखने के विचार ने बदली जिंदगी, यूं बने एक्टर

Mon, 19 May 2025 07:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 May 2025 07:59 AM IST
सार

Girish Karnad Birth Anniversary: गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ। कर्नाड ने करीब चार दशकों तक प्ले लिखे। उन्होंने इतिहास और पौराणिक कथाओं का इस्तेमाल करते हुए समकालीन मुद्दों पर नाटकों की रचना की।

विज्ञापन
Girish Karnad Birth Anniversary: Know About actor director writer career movies and Life Facts
गिरीश कर्नाड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गिरीश कर्नाड की आज 19 मई को बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने साहित्य से लेकर, नाटक और निर्देशन तक कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को साबित किया। वह बड़े साहित्यकार, नाटककार, अभिनेता, फिल्म निर्देशक और प्ले राइटर थे। वह उन कुछ चुनिंदा लोगों में से थे, जिन्होंने साहित्य के साथ अभिनय और निर्देशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गिरीश कर्नाड का जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र के माथेरान में हुआ था। वहां से निकलकर उन्होंने जितना नाम कमाया, वह कुछ ही लोगों को नसीब होता है। जानते हैं उनके बारे में...

विज्ञापन

कई भाषाओं में हुआ नाटकों का अनुवाद
कर्नाड ने करीब चार दशकों तक प्ले लिखे। उन्होंने इतिहास औ पौराणिक कथाओं का इस्तेमाल करते हुए समकालीन मुद्दों पर नाटकों की रचना की। उन्होंने अपने प्ले का अंग्रेजी अनुवाद किया। उनके नाटकों का अनुवाद कई भारतीय भाषाओं में भी हुआ। उनके नाटक इब्राहिम अलकाजी, बी वी कारंत, एलिक पदमसी, अरविंद गौर, सत्यदेव दुबे, विजया मेहता, श्यामानंद जालान और अमल अल्लाना जैसे निर्देशकों द्वारा निर्देशित किए गए। दिलचस्प बात यह है कि उनका नाटक लिखने का इरादा ही नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Girish Karnad Birth Anniversary: Know About actor director writer career movies and Life Facts
गिरीश कर्नाड - फोटो : सोशल मीडिया

कवि बनने का देखा था सपना
गिरीश कर्नाड की शुरुआती पढ़ाई मराठी में हुई। उन्होंने कर्नाटक आर्ट्स कॉलेज से स्नातक किया। वे कहते थे, 'मैं कवि बनना चाहता था, लेकिन मेरी थिएटर में भी रुचि थी, मेरा नाटक लेखक बनने का कोई इरादा नहीं था। स्कॉलरशिप मिलने के बाद मैं लंदन पहुंचा। उस समय एक धारणा थी कि यदि मैं विदेश जाऊंगा, तो मैं विदेश की किसी गोरी मेम से शादी कर लूंगा। तभी एक दिन मेरे मन में 'ययाति' लिखने का विचार आया। इसके बाद जिंदगी में कई मोड़ आए'। उनके लिखे नाटकों में 'ययाति', 'तुगलक', 'हयवदन', 'अंजु मल्लिगे', 'अग्निमतु माले', 'नागमंडल' और 'अग्नि और बरखा' काफी प्रसिद्ध रहे हैं।

विज्ञापन

Girish Karnad Birth Anniversary: Know About actor director writer career movies and Life Facts
गिरीश कर्नाड - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के साथ कीं ये फिल्में
गिरीश कर्नाड ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम के अलावा हिंदी और मराठी सिनेमा में भी अभिनय किया। गिरीश कर्नाड ने हिंदी फिल्मों में भी अपना हाथ अजमाया और इसमें भी सफलता पाई। 48 साल के अपने फिल्मी करियर में गिरीश कर्नाड ने 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी में उन्होंने 'निशांत', 'मंथन' और 'पुकार' जैसी फिल्में कीं। इसके अलावा सलमान खान के साथ वे 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी दिखाई दिए थे, यही उनकी आखिरी हिंदी फिल्म भी थी। उनकी आखिरी फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी 'अपना देश' थी।

 



अमर उजाला के शब्द सम्मान से नवाजा गया

गिरीश कर्नाड को अपनी प्रतिभा के लिए कई बड़े सम्मान मिले। उन्हें अमर उजाला की ओर से आकाशदीप सम्मान दिया गया। भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा लेखन-जीवन के समग्र अवदान के लिए सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप' दिया जाता है। यह सम्मान उन्हें साल 2018 में दिया गया था।

Girish Karnad Birth Anniversary: Know About actor director writer career movies and Life Facts
गिरीश कर्नाड - फोटो : सोशल मीडिया

सामाजिक आंदोलनों में रही सक्रिय भूमिका
गिरीश कर्नाड की लेखनी में जितना दम था, उन्होंने उतने ही बेबाक अंदाज में अपनी आवाज को बुलंदी दी। उनकी तमाम राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय भूमिका रही।  साल 2019 में 10 जून को प्रतिभावान गिरीश कर्नाड ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed