{"_id":"665fefccc5d5fa3d820984ae","slug":"ghayal-and-damini-actress-meenakshi-seshadri-is-meeting-her-old-friends-after-returning-to-india-from-america-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meenakshi Seshadri: भारत लौटने पर दोस्तों से मिल रही हैं मीनाक्षी, सबसे पहले इस बड़े अभिनेता से हुई मुलाकात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Meenakshi Seshadri: भारत लौटने पर दोस्तों से मिल रही हैं मीनाक्षी, सबसे पहले इस बड़े अभिनेता से हुई मुलाकात
Wed, 05 Jun 2024 10:26 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:26 AM IST
सार
80 और 90 के दशक के दौरान कई बड़ी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भारत वापस आ गई हैं। अब वो इंडस्ट्री के अपने पुराने दोस्तों से मिल-जुल रही हैं।
विज्ञापन
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : इंस्टाग्राम @iammeenakshiseshadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'घातक', 'घायल', 'दामिनी', 'डकैत' और 'घर हो तो ऐसा' समेत कई फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मीनाक्षी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। दरअसल, हरीश मैसूर से शादी करने के बाद मीनाक्षी अमेरिका चली गई थीं और अब भारत वापस आने के बाद वो इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से मिलने-जुलने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Anurag Kashyap: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं अनुराग कश्यप, लेकिन नहीं कर पाते हिम्मत, जानें क्यों?
विज्ञापन
पुराने दोस्तों से मिलना चाहती हैं मीनाक्षी
मीनाक्षी शेषाद्रि ने हालिया साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने भारत लौटने पर क्या-क्या किया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी तो वो लोगों से ज्यादा मिलती-जुलती नहीं थीं। उन दिनों वो दोस्त बनाने में यकीन नहीं रखती थीं। हालांकि, अब इस चीज को लेकर उनमें नया बदलाव आ चुका है। मीनाक्षी अब अपने पुराने दोस्तों से मिलना चाहती हैं और भारत आने के बाद उन्होंने यही किया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Meenakshi Seshadri Mysore (@iammeenakshiseshadri)
Deepika-Ranveer: डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो
सबसे पहले जैकी श्रॉफ से मिलीं मीनाक्षी
मीनाक्षी ने बताया कि जब वो वापस लौटीं तो सबसे पहले जैकी श्रॉफ से मिली। मीनाक्षी ने कहा कि जैकी उन्हें कई फिल्म कार्यक्रमों में लेकर गए। मालूम हो कि दोनों ने एक साथ 'हीरो' फिल्म में काम किया था और मीनाक्षी इस फिल्म के बाद स्टार बन गई थीं। परदे पर दोनों की जोड़ी काफी हिट रही थी। आमतौर पर ऐसा होता है कि जोड़ी हिट होने के बाद कई फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है और फिल्में भी खूब चलती हैं, लेकिन मीनाक्षी और जैकी के मामले में ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर मीनाक्षी अफसोस भी जताती हैं। मीनाक्षी ने बताया कि इंडस्ट्री में उनकी एक और दोस्त है, जिससे वो मिलना चाहती हैं और वो है- संगीता बिजलानी।
Tuesday Box Office Collection: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का धमाल जारी, चंद दिनों में 'सावि' का हुआ बुरा हाल