Gerard Depardieu: यौन उत्पीड़न के आरोप में जेरार्ड देपार्डयू पर पेरिस में मुकदमा चलेगा, कोर्ट ने भेजा समन
Gerard Depardieu: फ्रांस के मशहूर एक्टर जेरार्ड देपार्डयू को बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों में पेरिस की एक क्रिमिनल कोर्ट में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। उन पर अभिनेत्री चार्लोट अर्नोल्ड के शारीरिक शोषण का आरोप है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांसीसी फिल्म स्टार जेरार्ड देपार्डियू को अभिनेत्री चार्लोट अर्नोल्ड के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पेरिस की एक आपराधिक अदालत में सुनवाई के लिए बुलाया गया। चार्लोट अर्नोल्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इस पर खुशी जताई है और कहा कि उन्हें इससे राहत महसूस हो रही है।
चार्लोट अर्नोल्ड ने लिखा पोस्ट
आज मंगलवार को इनवेस्टिगेटिंग जज का अभियोग आदेश मिलने के बाद चार्लोट अर्नोल्ड ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मुझे राहत महसूस हो रही है। यह आदेश न्यायिक सत्य के एक रूप को पुनर्स्थापित करता है। मुझे लगता है कि मुझे यह समझने में परेशानी हो रही है कि यह कितना बड़ा मामला है'।
साल 2018 का है मामला
चार्लोट अर्नोल्ड की वकील कैरीन डुरियू-डिबोल्ट ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की हैं। दरअसल, वे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थीं। उन्होंने फ्रांसइन्फो मीडिया को बताया कि वे बेहद संतुष्ट हैं और इस फैसले को इस मामले में न्यायिक सच्चाई का क्षण बताया। बता दें कि यह मामला साल 2018 का है, जब पेरिस में अभियोजकों ने अर्नोल्ड द्वारा जेरार्ड देपार्डियू पर अपने घर पर बलात्कार करने का आरोप लगाने के बाद प्रारंभिक जांच शुरू की थी।
Suhana Khan: कानूनी मामले में फंसीं शाहरुख की बेटी सुहाना, 12.91 करोड़ में खरीदी किसान की जमीन; होगी जांच
अब अगले कदमों का इंतजार
चार्लोट अर्नोल्ड ने कहा, 'बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कृत्यों को स्वीकार कर लिया गया है। अब, हम आगे के स्टेप्स का इंतजार कर रहे हैं'। अभियोजकों ने पिछले साल मामले की सुनवाई शुरू करने का अनुरोध किया था। देपार्डयू को इस साल की शुरुआत में एक फिल्म के सेट पर दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का दोषी ठहराया गया था और उन्हें 18 महीने की निलंबित जेल की सजा सुनाई गई थी। बता दें कि जेरार्ड देपार्डयू दशकों से फ्रांसीसी फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों में शामिल रहे हैं।