फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ganesh Dust To Stardust Trailer Out Ganesh Acharya Release On This Date

गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट ट्रेलर: संघर्ष से स्टारडम तक का सफर दिखाएगी गणेश आचार्य की फिल्म, जानें कब होगी रिलीज?

Sun, 11 Oct 2026 04:01 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 04:01 PM IST
सार

Ganesh Dust To Stardust Trailer: गणेश आचार्य की बायोपिक फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर आज 11 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। इसमें कोरियोग्राफर के संघर्ष से बॉलीवुड पहुंचने तक की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Ganesh Dust To Stardust Trailer Out Ganesh Acharya Release On This Date
फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी की कहानी अब बड़े पर्दे पर आने वाली है। उनकी बायोपिक फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने आज रविवार को जारी कर दिया है।
विज्ञापन


फिल्म में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के बचपन, करियर की शुरुआत से लेकर आगे बढ़ने तक के संघर्षों को दिखाया गया है। ट्रेलर में डांस सीक्वेंस के साथ उनके फिल्मी सफर की कई झलकियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Ganesh Dust To Stardust Trailer Out Ganesh Acharya Release On This Date
फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ganeshacharyaa
क्या दिखाया गया है ट्रेलर में?
2 मिनट 40 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत एक डांस सीन के साथ होती है। इसके बाद गणेश उत्सव और दिवाली जैसे त्योहारों को मनाते हुए दिखाया जाता है। फिर गणेश आचार्य के माता-पिता की शादी और कोरियोग्राफर का जन्म है। गणेश के पिता का सपना होता है कि उनका बेटा बड़ा डांस मास्टर बनेगा। इसके आगे ट्रेलर में कोरियोग्राफर के पिता का निधन, परिवार की जिम्मेदारी और डांस को लेकर संघर्ष तक के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन

Ganesh Dust To Stardust Trailer Out Ganesh Acharya Release On This Date
गणेश आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@ganeshacharyaa
कौन है फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का निर्देशक
मशहूर कोरियोग्राफर से फिल्ममेकर बने गणेश आचार्य ने नवरात्रि के शुभ मौके पर अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। इसके अलावा स्क्रीनप्ले और डायलॉग दिगांगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य के हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर जुनैद कुमार का है।

फिल्म में कौन आएगा नजर और कब होगी रिलीज?
फिल्म में शिवांशु सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलां और साक्षी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। गणेश आचार्य की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। V2S प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट LLP द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को सौंदर्या ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन

Ganesh Dust To Stardust Trailer Out Ganesh Acharya Release On This Date
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार ने किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने फिल्म के ट्रेलर पर लिखा, 'मास्टर जी और मेरा साथ बहुत पुराना है। मुझे याद है कि बतौर कोरियोग्राफर उनका पहला गाना मेरे साथ ही था और आज उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।'

अभिनेता ने आगे लिखा, 'एक छोटी-सी शुरुआत से लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर ही 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' की कहानी है। खास बात ये है कि ये उनकी अपनी कहानी है। मुझे खुशी हो रही है कि मैं इस फिल्म का ट्रेलर सभी के साथ शेयर कर रहा हूं। मेरे दोस्त, तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed