फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend

OTT Release: इस वीकएंड ओटीटी पर होगी मनोरंजन की बरसात; रिलीज हो रहीं एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्में-सीरीज

Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 10 Apr 2026 03:21 PM IST
सार

Friday OTT Release: अप्रैल का महीना चल रहा है और मौसम का मिजाज पता नहीं चल रहा। कभी गर्मी-धूप, कभी बारिश तो कभी हल्की ठंड। अप्रैल में मॉनसून का फील देने वाले इस वीकएंड में अगर घर बैठे ओटीटी पर कुछ देखने का मन है, तो इस वीक कई विकल्प हैं।

विज्ञापन
Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
फ्राइडे ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' सजी हुई है। यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। आज 10 अप्रैल को अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने भी दस्तक दे दी है। थिएटर्स जाने के लिए ये दोनों फिल्में ही पर्याप्त बहाना है। मगर, वीकएंड पर अगर बदलते मौसम को देखते हुए या अन्य वजह से घर से निकलने का मन नहीं है और घर पर ही कुछ बढ़िया देखना है, तो ओटीटी पर भी कई विकल्प हैं। इस वीकएंड डिजिटल प्लेटफॉर्म क्या देखें? देखिए लिस्ट

विज्ञापन

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
ओ रोमियो - फोटो : अमर उजाला

'ओ'रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों के बाद आखिर ओटीटी पर भी आ गई है। यह फिल्म आज शुक्रवार 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक रिवेंज ड्रामा है। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
तू या मैं - फोटो : इंस्टाग्राम@

'तू या मैं'
यह फिल्म भी ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। इस वीकएंड इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। 'तू या मैं' एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। यह फिल्म थाई मूवी 'द पूल' का आधिकारिक रीमेक है। यह आज 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
फिल्म 'थाई किझावी' - फोटो : सोशल मीडिया

'थाई किझावी'
यह एक तमिल ड्रामा है। इसमें राधिका सरतकुमार ने 70 साल की एक गुस्सैल साहूकार का रोल किया है। शिवकुमार मुरुगेसन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'थाई किझावी' ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ गई है। आज शुक्रवार 10 अप्रैल से यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
थ्रैश - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रैश 
यह एक शार्क सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो आज 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वीकएंड पर इसे देख सकते हैं। इसमें एक शहर में भयानक समुद्री तूफान आता है और साथ ही खतरनाक शार्क हमला शुरू कर देती हैं। लोग अपने बचाव के लिए संघर्ष करते हैं। 

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
'स्टार वॉर्स- मॉल – शैडो लॉर्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टार वॉर्स- मॉल – शैडो लॉर्ड'
यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। इसके जरिए दर्शकों के लिए 'डार्थ मॉल' की कहानी रिलीज हो रही है। यह 06 अप्रैल 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। डेव फिलोनी द्वारा निर्मित यह 10 एपिसोड की सीरीज है।

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
द बॉयज सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया

द बॉयज सीजन 5
यह एक सुपरहीरो सीरीज है, जिसका आखिरी सीजन शुरू हो रहा है। 'होमलैंडर' और 'बुचर' के बीच की आखिरी जंग देखने के लिए बेताब फैंस का इंतजार आखिर इस वीक पूरा होगा। यह सीरीज 08 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
बिग मिस्टेक्स - फोटो : सोशल मीडिया

बिग मिस्टेक्स
डैन लेवी के इस शो में आपको कॉमेडी और थ्रिलर दोनों का डोज मिलेगा। कहानी दो भाई-बहनों की है, जो अनजाने में खुद को संगठित अपराध की दुनिया में फंसा हुआ पाते हैं। यह शो 09 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। 

Friday OTT Release: O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Thaai Kizhavi Series And Movies to Release On weekend
'यूफोरिया' सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'यूफोरिया' सीजन 3
हॉलीवुड की चर्चित सीरीज 'यूरोफिया' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। यह करीब चार साल के इंतजार के बाद आ रही है। सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर सीरीज में  हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया लीड रोल में हैं। साथ ही एरिक डेन, त्रिशा पेटस, जैकब एलोर्डी, नताशा लियोन, एली रोथ और क्वामे पैटरसन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह सीरीज 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी।

'बैडएस रवि कुमार'
हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' बीते साल फरवरी में रिलीज हुई थी। सालभर से भी ज्यादा बीत जाने पर इस फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दी है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है। 18 अप्रैल से यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed