{"_id":"6869243443149d1b35020e68","slug":"former-indian-cricketer-suresh-raina-set-for-acting-debut-in-upcoming-tamil-cinema-project-2025-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Suresh Raina: क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की पिच पर उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Suresh Raina: क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग की पिच पर उतरेंगे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू
Sat, 05 Jul 2025 06:41 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 05 Jul 2025 06:41 PM IST
सार
Suresh Raina Acting Debut: चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व क्रिेकेटर सुरेश रैना अब जल्द ही एक्टिंग में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सुरेश तमिल फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : ANI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के चहेते ‘चिन्ना थला’ यानी सुरेश रैना अब मैदान की जगह बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अब जल्द ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से डेब्यू करेंगे। ये जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम नाइट स्टोरीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है।
विज्ञापन
डीकेएस प्रोडक्शन ने किया एलान
डीकेएस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सुरेश रैना के इस नए सफर की घोषणा की। वीडियो में रैना एक क्रिकेट स्टेडियम में एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं, जहां दर्शकों की तालियों और चीयर्स के बीच उनका भव्य स्वागत होता है। वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म का निर्देशन लॉगन कर रहे हैं और इसे डी. सरवण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में रैना को बतौर लीड एक्टर देखा जाएगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Dream Knight Stories Private Limited (@dreamknightstories)
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Zayed Khan Bday: जायद खान दोपहर में ले रहे थे झपकी, अचानक परिवार ने दिया ऐसा सरप्राइज कि चौंक गए एक्टर
शिवम दुबे ने किया लोगो लॉन्च
चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने ऑफिशियली प्रोडक्शन हाउस का नाम और उसका लोगो भी लॉन्च किया। इससे ये साफ हो गया है कि फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट-थीम पर आधारित होगी और इसमें सुरेश रैना की क्रिकेटिंग छवि को भुनाने की कोशिश की जाएगी।
सुरेश रैना का शानदार सफर
सुरेश रैना भारत के सबसे सफल मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 322 मैचों में करीब 8000 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
रैना का IPL करियर भी बेहद शानदार रहा है। 205 मुकाबलों में उन्होंने 5,528 रन बनाए हैं और उन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ का टाइटल भी मिला है। चार बार सीएसके को चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके 100* रन की पारी आज भी IPL की यादगार पारियों में से एक मानी जाती है।
अब फिल्मों में भी ‘रैना-स्टाइल’ देखने को मिलेगा
रैना ने अपने पूरे करियर में जिस तरह का जुनून और कमिटमेंट दिखाया है, वैसा ही जज्बा वो सिनेमा में भी लाने की कोशिश करेंगे। उनके फैंस को जहां क्रिकेट में उनके शॉट्स से प्यार था। अब वो उन्हें एक्टिंग में भी उतना ही देखने को बेताब हैं। फिल्म के नाम और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से वीडियो वायरल हो रहा है, उससे साफ है कि ये प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में आ चुका है।