फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Former actress Sana Khan mother Saeeda passed away actress shares post

Sana Khan Mother Death: सना खान की मां का निधन, पूर्व अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, आपकी दुआएं मददगार होंगी

Tue, 24 Jun 2025 06:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

Sana Khan Mother Passed Away: पूर्व अभिनेत्री और बिग बॉस प्रतिभागी रहीं सना खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सईदा का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Former actress Sana Khan mother Saeeda passed away actress shares post
सना खान की मां सईदा का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पूर्व अदाकारा सना खान की मां सईदा का निधन हो गया है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। सना खान ने आज मंगलवार 24 जून को सोशल मीडिया पर यह सूचना शेयर की है। साथ ही लोगों से दुआएं करने की गुजारिश की है।

विज्ञापन

खराब स्वास्थ्य के चलते हुआ निधन
सना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैह राजिउन। मेरी प्यारी मां सईदा खराब स्वास्थ्य स्थिति से जूझने के बाद अल्लाह के पास वापस लौट आई हैं। नमाज-ए-जनाजा ईशा की नमाज के बाद ओशिवारा कब्रिस्तान में 09:45 बजे अदा की जाएगी। मेरी मां के लिए आपकी दुआएं मददगार होंगी'।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ वक्त पहले ही सऊदी अरब से लौटीं सना
सना खान कुछ समय पहले ही सऊदी अरब से लौटी हैं। वे अपने पति मुफ्ती अनस के साथ हज करने वहां गई थीं। हज से लौटने के बाद सना ने सोशल मीडिया पर हज की कुछ झलकियां भी शेयर कीं। 

TMKOC: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भूतनी का खौफ, यूजर्स बोले- ‘ये हॉरर एपिसोड तो…’

विज्ञापन

अभिनय की दुनिया को अलविदा कह चुकीं सना
सना खान एक समय बॉलीवुड में बड़ा नाम रही हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' और अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। हालांकि, साल 2020 में उन्होंने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सना 'हया बाई सना खान' नाम से अपना खुद का बिजनेस चलाती हैं। इस कंपनी के तहत वह अबाया और हिजाब जैसे उत्पाद बेचती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed