फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Flight captain warmly welcomed Padma Shri Awarded Actor Ashok Saraf

Ashok Saraf: फ्लाइट कैप्टन भतीजी ने किया पद्मश्री अशोक सराफ का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल; सेलेब्स ने दी बधाई

Thu, 29 May 2025 06:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 May 2025 06:59 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हिंदी और मराठी फिल्मों के चर्चित कलाकार अशोक सराफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मुंबई की एक फ्लाइट में अभिनेता का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। हाल ही में अशोक सराफ पद्मश्री से सम्मानित हुए हैं।

विज्ञापन
Flight captain warmly welcomed Padma Shri Awarded Actor Ashok Saraf
अभिनेता अशोक सराफ - फोटो : इंस्टाग्राम@ashoksaraf_official

विस्तार

पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय फिल्म जगत में योगदान के लिए दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को पद्मश्री से सम्मानित किया। इस एचीवमेंट से उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं। खुद अभिनेता ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी का जाहिर किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक फ्लाइट कैप्टन उनका स्वागत कर रही है, उनकी उपलब्धि को बाकी लोगों के साथ साझा कर रही है। 

विज्ञापन


पायलट ने कही अभिनेता के लिए खूबसूरत बात 
वायरल वीडियो में कैप्टन अदिति परांजपे ने मुंबई वापस आने पर अशोक सराफ का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। बताते चलें कैप्टन अदिति, अशोक सराफ की भतीजी भी हैं। वह वीडियो में कहती हैं, ‘यह मेरे लिए बहुत ही स्पेशल, इमोशनल उड़ान है। मैं अपने अंकल अशोक सराफ को फ्लाइट में देखकर गर्व महसूस कर रही हूं। हाल ही में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनकी भतीजी और आपकी कप्तान के तौर में आज उन्हें विमान में पाकर मुझे बहुत गर्व हो रहा है। कृपया उन्हें बधाई दें।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar: जब पैरों की मालिश के लिए मिलते थे पांच रुपये, नाना पाटेकर ने बताई संघर्ष के दिनों कहानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by अदिती (@aditi.paranjpe07)


कलाकारों ने भी दिए रिएक्शन 
यह वीडियो अदिति ने ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में अशोक सराफ फ्लाइट में बैठे लोगों की तालियां को, तारीफ को स्वीकार करते हैं। इस वीडियो पर कई कलाकारों ने भी रिएक्शन दिए हैं। सुप्रिया पिलगांवकर ने लिखा, ‘अदिति आपको यह सम्मान दे रही है, यह देखकर बहुत ही अच्छा लगा है।’ वहीं अशोक सराफ की पत्नी और एक्ट्रेस ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। निवेदिता लिखती हैं, ‘यह मेरे और अशोक के लिए बड़ा ही खास पल है, अदिति हमें तुम पर गर्व है, खूब सारा प्यार।’

अशोक सराफ ने भी लिखी इमोशनल पोस्ट
पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद अशोक सराफ ने भी सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी। इसमें वह लिखते हैं, ‘यह मेरे जीवन का एक यादगार पल था।’ अशोक सराफ ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करते हुए खुद का एक वीडियो शेयर किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashok Saraf (@ashoksaraf_official)

मराठी-हिंदी फिल्मों में किया बेहतरीन काम
अशोक सराफ ने मराठी और हिंदी फिल्मों में उम्दा किरदार निभाए हैं। मराठी फिल्म ‘जानकी’ से बतौर एक्टर शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘बलाचे बाप ब्रह्मचारी’ ‘भूतचा भाऊ’ और ‘धूम धड़ाका’ जैसी मराठी फिल्मों में नजर आए। वह हिंदी फिल्मों में भी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सीरियल ‘हम पांच’ में भी उनका निभाया कॉमिक कैरेक्टर दर्शकों को आज भी याद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed