फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Five mega budget miserably failed films including three of Prabhas Thugs of Hindostan Saaho Radhe Shyam Samra

Mega Budget Movies: औंधे मुंह गिरीं ये पांच मेगा बजट की फिल्में, लिस्ट में प्रभास की तीन मूवीज भी शामिल

Sun, 28 Apr 2024 05:21 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 28 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

बाहुबली के बाद से मेगा बजट फिल्मों का ट्रेंड काफी तेजी से आगे बढ़ा, लेकिन इस दौरान कई ऐसी फिल्में भी आईं, जो अपने बजट के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाईं। इनमें अकेले प्रभास की तीन फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Five mega budget miserably failed films including three of Prabhas Thugs of Hindostan Saaho Radhe Shyam Samra
फिल्मी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2017 में रिलीज हुई एस.एस राजामौली की प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली 2' के बाद से कई बड़ी फिल्में बनी हैं। इस फिल्म के बाद से भारतीय सिनेमा में भारी-भरकम बजट वाली फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। अब निर्माता फिल्मों पर मोटा पैसा लगाने से बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। फिल्मों पर इतना पैसा लगाने के पीछे ओटीटी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। ओटीटी को फिल्मों के डिजिटल राइट्स बेच कर निर्माता पैसा डूबने की संभावनाओं को काफी कम कर लेते हैं। हालांकि, हाल-फिलहाल में कुछ ऐसी भी फिल्में आई हैं, जिनपर निर्माताओं ने काफी पैसा लगाया था, लेकिन उन्हें उतनी कामयाबी नहीं मिल पाई। इस लेख में हम जानेंगे बाहुबली 2 के बाद आईं वैसी फिल्में जो अपने भारी-भरकम बजट के साथ न्याय नहीं कर पाईं। 

विज्ञापन


'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' 

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कई बड़े सितारे ने काम किया था। फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान, अमिताभ बच्चन, फातिम सना शेख और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने निर्देशित किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से भी ज्यादा था। हालांकि,बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म में इतने बडे सितारों की मौजूदगी के बावजूद भी फिल्म अपनी लागत तक निकालने में कामयाब नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


'साहो'
'बाहुबली' के बाद प्रभास रातोंरात देशभर में एक बड़ा नाम बन चुके थे। उनको पसंद करने वालों की तादाद में अचानक से काफी बढ़ गई थी। ऐसे में लोग उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद साल 2019 में उनकी अगली फिल्म 'साहो' रिलीज हुई। साहो का बजट 350 करोड़ रुपये था। इस फिल्म में प्रभास अपने एक्शन अवतार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा भी कई बड़े नाम थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली' वाला जादू नहीं दोहरा सकी। फिल्म ने जबदस्त हाइप के बाद भी लगभग 420 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर सकी.

विज्ञापन
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी को है अपनी सफलता पर गर्व, बोलीं- मैं आज जहां हूं सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के बदौलत हूं


'राधे श्याम'
इस सूची में अगली फिल्म भी प्रभास की है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के.के. राधाकृष्ण कुमार ने निर्देशित किया था। इस फिल्म से भी प्रभास के फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने भी उन्हें निराश किया। प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 325 करोड़ था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी थी। 

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने करण को एडवांस में विश की शादी की 8वीं एनिवर्सरी, पति के लिए लिखा एक रोमांटिक नोट

'सम्राट पृथ्वीराज'
भारत के एक महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज पर बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नजर आए थे। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रुपये भी नहीं बटोर पाई थी। 

Ranbir-Kangana: ‘रणबीर को कंगना को डेट करना चाहिए’, जब रणवीर सिंह ने कसा था तंज, अब वीडियो आया सामने

'आदिपुरुष' 
भारतीय पौराणिक महागाथा 'रामायण' पर बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान नजर आए थे। निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म ने साल 2023 में सिनेमाघरों का रुख किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये के आसपास था। हालांकि, यह फिल्म हर मायने में फिसड्डी साबित हुई। फिल्म की बहुत ज्यादा आलोचना की गई। निर्माताओं द्वारा तमाम कोशिशों के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 600 करोड़ के बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ का कारोबार ही कर सकी थी।  

लखनऊ: सायरा बानो और हेमा मालिनी समेत 10 विभूतियों को पं. लच्छू महाराज सम्मान, 31 अगस्त को होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed