Ranbir-Kangana: ‘रणबीर को कंगना को डेट करना चाहिए’, जब रणवीर सिंह ने कसा था तंज, अब वीडियो आया सामने
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को लेकर ‘कॉफी विद करण’ का एक पुराना वीडियो रेडिट’ पर सामने आया है। वीडियो में रणवीर सिंह कंगना का नाम लेकर रणबीर कपूर पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत को ‘विवादों की रानी’ के रुप में जाना जाता है। वह बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों पर सीधे तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इन दिनों कंगना रणौत अपने चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी हैं। कंगना रणौत रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अपनी अनबन के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कंगना अक्सर इस जोड़े पर तंज करती रहती हैं। कई बार कंगना को इसके लिए आलोचना भी झेलनी पड़ती है।
रणबीर को कंगना को डेट करना चाहिए- रणवीर सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में, ‘कॉफी विद करण’ का एक पुराना वीडियो ‘रेडिट’ पर सामने आया है। वीडियो में करण ने रणवीर से उस एक्ट्रेस का नाम बताने को कहा जिसके साथ रणबीर को डेट पर जाना चाहिए। इसी का जवाब देते हुए रणवीर ने कंगना रणौत का नाम लिया और कहा था कि ‘रंगून’ अभिनेत्री और रणबीर खूब मस्ती करेंगे।
Taapsee Pannu: तापसी को है अपनी सफलता पर गर्व, बोलीं- मैं आज जहां हूं सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत के बदौलत हूं
रणबीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी
रणवीर सिंह ने जैसे ही कंगना का नाम लिया, रणबीर कपूर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, वह भावहीन हो गए। वह ना तो मुस्कुराए और ना ही नाराज हुए। इसके एक अन्य भाग के दौरान जब रणवीर एक सवाल का जवाब नहीं दे पाए तो उन्होंने मजाक में राखी सावंत की नकल की और अपनी अजीब आवाज में कहा, ‘करण चीटिंग है ये।’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर ने हंसते हुए पूछा कि क्या रणवीर कंगना की नकल कर रहे हैं, क्योंकि उनकी आवाज भी कर्कश है।
नेटिजन्स ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो कई नेटिजन्स ने टिप्पणी की। एक यूजर ने लिखा, ‘या तो उनका कोई इतिहास है या वह उनसे नफरत करते हैं इसलिए रणवीर ने जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए उनका नाम लिया। कंगना के अनुसार वह उनसे भीख मांगते थे, उनका पीछा करते थे आदि। भगवान सच जानता है।’ एक अन्य यूजर ने ने टिप्पणी की, ‘मैंने हमेशा सोचा है कि कंगना जो कहती थीं उसमें कम से कम कुछ सच्चाई तो होती है।’
'भगवान राम' का किरदार निभाने को लेकर कंगना रनौत ने कसा था तंज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले जब नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म, रामायण में 'राम' की भूमिका निभाने के लिए रणबीर कपूर को चुने जाने की खबरें ऑनलाइन सामने आई थीं। कंगना ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए और अपने लंबे नोट में एनिमल अभिनेता पर तंज किया था। अपने इंस्टाग्राम पर कंगना ने एक नोट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने रणबीर को 'सफेद चूहा', 'व्यभिचारी' और 'नशे का आदी' कहा। कंगना ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिवा’ में उनकी भूमिका के लिए भी आलोचना की थी।
Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर का बड़ा फैसला, निजाम में भी होगी रिलीज