{"_id":"6acb50ca8bd7b7c75a053fd8","slug":"arun-govil-and-dipika-chikhlia-reunite-after-39-years-for-social-drama-notice-film-to-premiere-on-november-6-2026-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज
Sun, 11 Oct 2026 02:33 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:33 PM IST
सार
Arun Govil And Dipika Chikhlia: टीवी के मशहूर शो 'रामायण' में भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और अभिनेत्री दीपिका चिखलिया एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
साल 2024 में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया म्यूजिक वीडियो 'हमारे राम आए हैं' में भी साथ नजर आए थे। लेकिन अब दोनों एक्टर्स एक फीचर फिल्म में नजर आने वाले हैं। जानिए किस फिल्म में नजर आएंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया और कब होगी रिलीज।
इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों कलाकार
अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद किसी फीचर फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'नोटिस' है, जो एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है। यह फिल्म 6 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर रिलीज होगी।
क्या है फिल्म 'नोटिस' की कहानी?

- फिल्म के निर्माता और अभिनेता आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी के मुताबिक, 'नोटिस' की कहानी आज के समय में एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
- फिल्म में राम और सीता के रिश्ते की झलक देखने को मिलेगी।
- इसकी कहानी 150 साल पुरानी एक दुकान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर विकास के नाम पर खतरा मंडराने लगता है।
- फिल्म में अरुण गोविल एक आम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुकान को बचाने के लिए भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है।
- वहीं, दीपिका चिखलिया उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी, जो मुश्किल समय में अपने पति का साथ देती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
रामायण
- फोटो : X
सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
'नोटिस' को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म का प्रीमियर 6 नवंबर को वेव्स पर होगा। इसके बाद इसे 36 सैटेलाइट टीवी चैनलों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
'रामायण' से मिली थी घर-घर में पहचान
'नोटिस' को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा। फिल्म का प्रीमियर 6 नवंबर को वेव्स पर होगा। इसके बाद इसे 36 सैटेलाइट टीवी चैनलों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।
'रामायण' से मिली थी घर-घर में पहचान
- अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' से देशभर में पहचान मिली थी।
- यह शो साल 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था और इसके कुल 78 एपिसोड प्रसारित हुए थे।
- शो की पॉपुलैरिटी ऐसी थी कि रविवार की सुबह लोग अपने काम रोककर परिवार के साथ इसे देखने बैठ जाते थे।
- साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान जब 'रामायण' का दोबारा प्रसारण हुआ, तब भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया।
- इसकी पॉपुलैरिटी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इस शो से लोगों का खास जुड़ाव है।
अरुण गोविल
- फोटो : इंस्टाग्राम- @worldoframayana
रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे अरुण गोविल
अरुण गोविल रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ की भूमिका में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 6 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली है, जबकि भारत में इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान अभी नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें- सीजेपी के आंदोलन में गए अभिनेता इमरान की नागरिकता पर विवाद क्यों? क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी