फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bipasha Basu Karan Singh Grover Wedding Anniversary She shares lovely post instagram on 8th years of marriage

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने करण को एडवांस में विश की शादी की 8वीं एनिवर्सरी, पति के लिए लिखा एक रोमांटिक नोट

Sun, 28 Apr 2024 01:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 28 Apr 2024 01:51 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को दो दिन पहले ही शादी की 8वीं सालगिरह की बधाई दी। साथ ही बिपाशा ने करण के लिए एक रोमांटिक नोट भी लिखा।

विज्ञापन
Bipasha Basu Karan Singh Grover Wedding Anniversary She shares lovely post instagram on 8th years of marriage
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलिवुड अभिनेत्रा बिपाशा बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में आते हैं। फैंस इनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर पति करण सिंह ग्रोवर को दो दिन पहले एडवांस में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह की बधाई दी है। बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 में शादी की थी।
विज्ञापन


बिपाशा बसु को पोस्ट
बिपाशा बसु ने 27 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पति करण के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और उन्हें अलग-अलग तरह से शादी की सालगिराह की बधाई दे रहे हैं। बिपाशा ने पति करण के लिए फोटो शेयर की साथ ही उन्होंने  कैप्शन में लिखा, ''मेरा सब कुछ। उस दिन से 8 साल हो गए जब हम आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बने। समय बहुत तेजी से बीत गया। हर दिन मुझे और अधिक प्यार करने के लिए धन्यवाद।''
विज्ञापन



बिपाशा-करण ड्रेसअप
बिपाशा बसु ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं उनमें दोनों की बॉन्डिंग की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा और करण के बीच प्यार भरे पलों को साफ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में बिपाशा गहरे लाल रंग के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं सफेद शेरवानी में करण काफी हैंडसम दिख रहे हैं। बिपाशा और करण के फैंस और दोस्त उन्हें प्यार भरे मैसेज और इमोजी भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फैंस ने दी शुभकामनाएं
बिपाशा ने जब से यह एनिवर्सी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है तभी से फैंस के मैसेज की बाढ़ आ गई है। फैंस लगातार उन्हें 8वीं शादी की सालगिराह की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सी आपो दोनों करो ढ़ेर सारा प्यार और खुशियां।'' एक और फैन ने लिखा, ''हैप्पी एनिवर्सी क्यूटीज।'' एक फैन ने लिखा, ''आप दोनों को हैप्पी एनिवर्सी, दोनों बहुत ही ज्यादा गॉर्जियस दिख रहे हैं।'' इसके अलावा कई फैंस हॉर्ट इमोजी और फायर इमोजी भेज रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


बिपाशा और करण 2015 में निर्देशक भूषण पटेल की फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले और वहीं उनके प्यार की शुरुआत हुई। दोनों ने डेटिंग के एक साल के अंदर ही अप्रैल 2016 में शादी कर ली थी। कपल ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर का स्वागत किया। दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में बहुत खुश हैं।

Aamir Khan: जब आमिर खान को समझ आई सिर झुकाकर नमस्कार करने की ताकत, बोले- मैं मुसलमान हूं और मुझे आदाब....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed