फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Filmmakers announced ajey the untold story of a yogi released date on cm yogi adityanath birthday

Ajey Release Date: सीएम योगी के जन्मदिन पर ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ का पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट

Thu, 05 Jun 2025 04:08 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 05 Jun 2025 04:08 PM IST
सार

Ajey The Untold Story of A Yogi: उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर निर्माताओं ने उनके जीवन पर आधारित बन रही फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ का पोस्टर जारी कर दिया है। जानें कब रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
Filmmakers announced ajey the untold story of a yogi released date on cm yogi adityanath birthday
अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी - फोटो : इंस्टाग्राम- @samratcineindia

विस्तार

सम्राट सिनेमैटिक्स बैनर तले बन रही फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है, इसलिए निर्माताओं ने उनके जन्मदिन के खास अवसर पर ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। आइए जानते हैं रिलीज डेट और पोस्टर के बारे में। 

विज्ञापन


भगवामय हुआ फिल्म का पोस्टर 
‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। इस फिल्म का पोस्टर आज गुरुवार के दिन फिल्म निर्माताओं ने रिलीज किया है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी का किरदार निभा रहे अभिनेता अनंत जोशी भगवा वस्त्र पहने दिख रहे हैं। वहीं उनके चेहरे पर तेज और माथे पर चंदन भी नजर आ रहा है। इसके साथ ही पोस्टर में वह जमीन पर बैठे हुए भी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samrat Cinematics (@samratcineindia)




यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: कर्नाटक में बैन है 'ठग लाइफ', कमल हासन की फिल्म देखने के लिए फैंस कर रहे ये जुगाड़

इस दिन रिलीज होगी फिल्म? 
रवींद्र गौतम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का शीर्षक काफी हद तक योगी आदित्यनाथ के जन्म के नाम अजय सिंह बिष्ट से प्रेरित है, जिसे 01 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सम्राट सिनेमा ने ‘अजेय: द अनटोल्ड ऑफ ए योगी’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है। इस पर लिखा, ‘जग छोड़ा, भगवा ओढ़ा, सेवा में रम गया। एक योगी जो अकेला ही पूरा आंदोलन बन गया। योगी जी के जन्मोत्सव पर शुरू है हमारी कहानी का आरंभ।’ 

फिल्म के बारे में
रवींद्र गौतम द्वारा निर्देशित, 'अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' फिल्म में दिनेश लाल यादव, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा भी हैं। फिल्म को दिलीप बच्चन झा और प्रियांक दुबे ने लिखा है। वहीं, फिल्म के म्यूजिक को मीट ब्रोस ने तैयार किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed