फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Filmmaker Manish Gupta booked for injuring driver with kitchen knife

Manish Gupta: फिल्ममेकर मनीष गुप्ता पर ड्राइवर को चाकू मारने का आरोप, मामला हुआ दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:47 AM IST
सार

Filmmaker Manish Gupta: फिल्ममेकर मनीष गुप्ता बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल डायरेक्टर पर अपने ड्राइवर पर रसोई के चाकू से हमला करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Filmmaker Manish Gupta booked for injuring driver with kitchen knife
मनीष गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जाने-माने फिल्ममेकर मनीष गुप्ता पर उनके ड्राइवर पर रसोई के चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। ये घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके में गुरुवार रात को घटी, जहां गुप्ता के घर पर उनका तीन साल से काम कर रहा ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर घायल हो गया।

विज्ञापन


ड्राइवर और मनीष में छिड़ी थी बहस
पीटीआई की खबर के मुताबिक, ड्राइवर और मनीष गुप्ता के बीच वेतन को लेकर बहस छिड़ी थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। इसी दौरान गुप्ता ने रसोई में रखा चाकू उठाकर ड्राइवर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वर्सोवा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है और गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(2), 115(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Video Viral: 89 में भी फिट हैं बॉलीवुड के ही मैन, राजपाल यादव ने छुए धर्मेंद्र के पैर, लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर के वकील ने की गिरफ्तारी की मांग
ड्राइवर राजिबुल इस्लाम के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने पुलिस से मनीष गुप्ता की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘हम न्याय की उम्मीद कर रहे हैं और चाहते हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि कानून का डर बना रहे।’


बता दें फिल्ममेकर मनीष गुप्ता 'रहस्य' और 'द स्टोनमैन मर्डर्स' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन पर इस तरह का आरोप लगना फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा मनीष इस मामले पर क्या कहते हैं।

ड्राइवर को अस्पताल कराया गया भर्ती
घटना के बाद पीड़ित ड्राइवर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन मानसिक रूप से वो सदमे में है। पीड़ित का कहना है कि उसे तीन महीने से वेतन नहीं मिला था और जब उसने इसका जिक्र किया तो गुप्ता भड़क गए और हमला कर दिया। फिलहाल मनीष गुप्ता इस मामले पर चुप हैं और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed