फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Filmachi bhojpuri releases home production movie Saas kamaal Bahu Dhamaal starring amrapali dubey

Saas Kamaal Bahu Dhamaal: ‘सास कमाल बहू धमाल’ का होगा विशेष प्रीमियर, कॉमेडी और ड्रामा का मिलेगा भरपूर डोज

Fri, 20 Dec 2024 06:37 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 20 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

Saas Kamaal Bahu Dhamaal: भोजपुरी सिनेमा का प्रमुख चैनल ‘फिल्मची भोजपुरी’ अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहा है। चैनल के डेब्यू प्रोडक्शन ‘सास कमाल बहू धमाल’ का प्रीमियर चैनल पर विशेष रूप से होगा।
 

विज्ञापन
Filmachi bhojpuri releases home production movie Saas kamaal Bahu Dhamaal starring amrapali dubey
सास कमाल बहू धमाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा का प्रमुख चैनल ‘फिल्मची भोजपुरी’ अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपने हाथ आजमाएगा। चैनल अब अपनी खुद की फिल्में बनाएगा। चैनल अब भोजपुरी भाषी दर्शकों के दिल को छू लेने वाले कंटेंट बनाने का दावा कर रहा है। चैनल के डेब्यू प्रोडक्शन में ‘सास कमाल बहू धमाल’ में भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


इस दिन होगा फिल्म का प्रीमियर
‘सास कमाल बहू धमाल’ का 21 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे, विशेष रूप से ‘फिल्मची भोजपुरी’ पर होगा। फिल्म में विद्या सिंह, मनोज भट्टाचार्य, लाडो मधेसिया, जय यादव और ज्योति मिश्रा सहित कई कलाकार शामिल है। फिल्म में कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, आम्रपाली दूबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 
विज्ञापन

Jailer 2: इस दिन से शुरू होगी 'जेलर 2' की शूटिंग, रजनीकांत के साथ शेड्यूल में शामिल होंगे ये सितारे
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को लेकर आम्रपाली दूबे ने क्या कहा?
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दूबे ने फिल्म को लेकर कहा, "सास कमाल बहू धमाल एक आकर्षक कहानी है जो कॉमेडी और ड्रामा को मिलाते हुए पारिवारिक रिश्तों की पेचीदगियों को उजागर करती है। यह एक ऐसी कहानी है जो मनोरंजन और शिक्षा देती है, दर्शकों को एक भावनात्मक और सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव प्रदान करती है।”
Year Ender 2024: दो दिल मिले हैं मगर चुपके-चुपके, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक प्यार में डूबे नजर आए सेलिब्रिटीज

सामाजिक संदेश देती है फिल्म
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि यह मनोरंजन के साथ-साथ पारिवारिक रिश्तों में आने वाली चुनौतियों से निपटने पर विचार करती है। साथ ही यह के सामाजिक संदेश भी देती है। यह फिल्म अपनी आकर्षक पटकथा, बेहतरीन अभिनय और यादगार संगीत के लिए जानी जाती है, जो इसे परिवार के साथ देखने के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है। फिल्म के लेखक शकील नियाजी हैं। इसके निर्माता आदित्य पिट्टी और पंकज तिवारी हैं जबकि इसका निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed