फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir

Year Ender 2024: दो दिल मिले हैं मगर चुपके-चुपके, बॉलीवुड से लेकर साउथ तक प्यार में डूबे नजर आए सेलिब्रिटीज

Fri, 20 Dec 2024 05:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 20 Dec 2024 05:23 PM IST
सार

इस साल कई फिल्मी सितारे, स्टार किड्स अपने फिल्मी करियर के अलावा रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहे। जानिए, कौन किसके प्यार में डूबा हुआ नजर आया। 
 

विज्ञापन
Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir
रश्मिका-विजय देवरकोंडा, सुहाना खान-अगस्त्य नंदा, पलक-इब्राहिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड हो या साउथ एक्टर्स सिर्फ अपनी फिल्मों के कारण खबरों में नहीं बने रहते हैं, उनका किसके साथ अफेयर है या रिलेशनशिप है, इस बात की भी खूब चर्चा होती है। जानिए, साल 2024 में किस-किस एक्टर्स, स्टार किड्स के रिलेशनशिप में होने की खबर उड़ी। इन लोगों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार तो नहीं किया है, लेकिन कई कारणों से यह साफ हो जाता है, ये एक्टर्स, स्टार किड्स प्यार के रंग में रंग चुके हैं।
विज्ञापन

Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir
सुहाना खान-अगस्त्य नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहाना खान-अगस्त्य नंदा
एक बॉलीवुड दिवाली पार्टी में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा को साथ-साथ एंट्री लेते हुए देखा गया। दिवाली पार्टी पर ही सुहाना और अगस्तय साथ नहीं आए। वे दोनों पहले भी एक वैकेशन पर साथ जा चुके हैं। कुछ महीने पहले दोनों लंदन में साथ नजर आए। वहां दोनों को एक साथ डिनर करते देखा गया। उनकी डिनर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तक सुहाना और अगस्तय में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई, लेकिन यूं साथ नजर आकर वे अपने रिलेशनशिप में होने का इशारा जरूर दे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir
इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii, iakpataudi

पलक तिवारी-इब्राहिम खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी पलक तिवारी से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। पलक तिवारी, टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी हैं और फिल्मों में एक्टिंग भी करती हैं। कुछ महीनों पहले पलक और इब्राहिम को को मालदीव में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया। अपने रिलेशनशिप में होने की पुष्टि अभी तक दोनों में से किसी ने भी नहीं की है, लेकिन मुंबई में भी पलक और इब्राहिम को पार्टीज में साथ देखा जाता है।

Year Ender 2024: अंबानी की शादी हो या म्यूजिक कॉन्सर्ट, जानिए इस साल भारत आए कौन से हॉलीवुड सेलेब्स

विज्ञापन

Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir
कृति सेनन-कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@kritisanon

कृति सेनन-कबीर
कृति सेनन भी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, उनका नाम कबीर बहिया से जोड़ा जा रहा है। अभी तक कीर्ति ने खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। कुछ महीने पहले कृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कबीर बहिया के साथ एक फोटो अपनी स्टोरी पर लगाया और उस पर एक प्यारा सा संदेश भी लिखा। कृति लिखती हैं-'जन्मदिन मुबारक हो कबीर। आपकी मासूम मुस्कान हमेशा कायम रहे।' इसके अलावा उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी भी अपने संदेश के साथ लगाया। इस रेड हार्ट वाले इमोजी के कारण कृति के रिलेशनशिप में होने की बात सामने आई थी।

Year Ender 2024: 2024 में इन कलाकारों की अदाकारी ने किया प्रभावित, ‘मुंजा’ से लेकर ‘किल’ तक के एक्टर हैं शामिल 

Year Ender 2024 Celebs Love Affair This Year Suhana Khan Agastya Nanda Palak Ibrahim Khan Kriti Sanon Kabir
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
इस साल की हिट फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता के कारण रश्मिका मंदाना खबरों में बनी हुई। लेकिन उनका नाम साउथ के ही एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कुछ दिन पहले साथ में लंच डेट पर देखा गया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में भी रश्मिका ने बताया था कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए। रश्मिका ने कहा, 'मेरे लिए किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी चीज सम्मान है। जब आप एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे की परवाह करते हैं। एक-दूसरे के लिए जिम्मेदार होते हैं तो यह सब आपस में जुड़ जाता है। मेरे लिए यह सब जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed