फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Film Ramayana The Legend of Prince Rama To Screen At Parliament

Ramayana:संसद में दिखाई जाएगी ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’, स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हाेंगे ओम बिरला

Sun, 02 Feb 2025 03:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Feb 2025 03:30 PM IST
सार

जल्द ही जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग संसद में की जाएगी। इसमें संसद के कई सदस्य और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Film Ramayana The Legend of Prince Rama To Screen At Parliament
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india

विस्तार

फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को जानकारी दी कि 15 फरवरी को संसद में 1993 की जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा रही है। जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े खास लोग आमंत्रित हैं। फिल्म से जुड़ी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस अवसर को लेकर काफी खुश है। 

विज्ञापन


प्रेरित करती है रामायाण की कहानी 
गीक पिक्चर्स के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल का कहना है कि फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्क्रीनिंग सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं है, यह हमारे देश की समृद्ध विरासत से जुड़ी बात है। रामायण की कहानी सदियों से हमें प्रेरित करती रही है, हमारा मार्गदर्शन करती रहती है।
विज्ञापन


इन कलाकारों ने दी है आवाज 
एनिमेटेड फिल्म के हिंदी वर्जन में अरुण गोविल ने राम के किरदार को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता माता और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक के किरदार को अपनी आवाज दी है। ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज के लिए जाने जाने वाले राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए वर्जन के क्रिएटिव एंगल पर काम किया है। ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें इंडियन इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में (IFFI) में दिखाया गया था लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर इसके टेलीकास्ट के बाद यह भारतीय दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई भाषाओं में रिलीज हुई 
‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में 24 जनवरी इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में डब होकर रिलीज हुई। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed